AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सायरा उपप्रधान भारत सिंह बारहठ की सड़क हादसे में मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
December 9, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur sayra up pradhan Bharat Singh Barhath died in a road accident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सायरा उपप्रधान भारत सिंह बारहठ की शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी है। बारहठ दोस्त के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, इस दौरान रात करीब 1 बजे उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर चोर बावड़ी (विजय बावड़ी) के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक टैंकर ने उनकी कार में चपेट में ले लिया। कांग्रेस नेता भारत सिंह बारहठ नगर निगम उदयपुर के पूर्व आयुक्त (आरएएस अधिकारी) हिम्मत सिंह बारहठ के भतीजे और सायरा पूर्व उपप्रधान राघवेन्द्र सिंह के चचेरे भाई थे। (udaipur road accident)

पुलिस ने बताया कि हादसे में बरवाड़ा (कठार) निवासी सायरा के उपप्रधान भारत सिंह बारहठ (43) पुत्र आनंद सिंह बारहठ की मौत हुई है। वे देर रात उदयपुर से बरवाड़ा घर जा रहे थे। उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर चोर बावड़ी के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक टैंकर ने इनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में भारत सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गंभीर घायल भारत सिंह को कार से बाहर निकाला और तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। सुबह तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान भारत सिंह बारहठ ने दम तोड़ दिया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया है।

कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए

टैंकर और कार की भीड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद भारत सिंह कार में बुरी तरफ फंस गए थे, यही कारण रहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें कार से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना पर कई कांग्रेस नेता हॉस्पिटल पहुंचे।

पुलिस निरीक्षक आदर्श परिहार की माताजी का स्वर्गवास हुआ

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBharat Singh Barhathlatest news in hindiroad accidentroad accident in udaipursayra udaipurudaipurUdaipur newsudaipur road accidentudaipur sayra up pradhan Bharat Singh Barhathudaipur sayra up pradhan Bharat Singh Barhath died in a road accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .