AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगामेड़ी हत्याकांड: बाजार-दुकानें बंद, हजारों लोग सड़कों पर, रैली निकाली, कलेक्ट्री पर पत्थर फेंके

Lucky Jain by Lucky Jain
December 6, 2023
Reading Time: 1 min read
sukhdev singh gogamedi murder case protest rally and market closed in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (sukhdev singh gogamedi murder Case) के विरोध में आज करणी सेना की ओर से राजस्थान बंद के आह्वान का असर उदयपुर में सुबह से ही दिखने लगा। सभी बाजार, दुकानें बंद रहीं। हजारों लोग हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर आ गए। सेवाश्रम पर हुई बैठक के बाद रैली निकालते हुए हजारों लोग कलेक्ट्री के बाहर इकट्ठे हुए। यहां लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई बार स्थिति तनावपूर्व भी हो गयी, आक्रोशित युवकों ने कलेक्ट्री पर कुछ पत्थर, जूते-चप्पल फेंके। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। एसपी भुवण भूषण ने समझाइश कर उन्हें शांत किया। शहर में कुछ दुकानें खुलीं तो शहरभर में घूम रही संगठन के कार्यकर्ताओं की टोलियों ने जबरन दुकानें बंद करवायीं। सुबह के समय शहर की सभी बैंक खुलीं थीं, वहां भी इन युवाओं ने स्टाफ के साथ अभद्रता कर जबरन बैंक बंद करवाए।

सड़कों पर जनाक्रोश वीडियो में देखें…

बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस

प्रदेश भर में हुए प्रदर्शनों के बीच राजस्थान पुलिस आरोपियों की तलाश में हरियाणा से लेकर राजस्थान में बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने जिम्मेदारी ली है, ऐसे में पुलिस जेल में बंद लॉरेंस गैंग के गुर्गों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल बदमाशों का कुछ सुराग लग सके।

गोगामेड़ी को गोली मारने वाला फौज में भर्ती है

पुलिस की सीसीटीवी फुटेज के जरिए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। एक बदमाश मकराना निवासी रोहित है और दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी है। बताया जा रहा है कि नितिन वर्तमान में फौज में भर्ती है और नवंबर में छुट्टी लेकर गांव आया था। बीते दिनों वह घर वालों को बताए बगैर कहीं चला गया। घरवालों ने जब उसका वीडियो देखा तो पहचान लिया। नितिन पिछले कुछ समय से लॉरेंस विश्नोई गैंग के बदमाशों के संपर्क में था।

संबंधित खबर : बदमाशों ने घर में घुसकर की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsKarni Sena chiefKarni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi shot dead in Jaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSukhdev Singh Gogamedisukhdev singh gogamedi murder caseudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .