AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राष्ट्रपति ने नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
December 5, 2023
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan president prashant agrawal awarded by president of india droupadi murmu


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नारायण सेवा संस्थान (narayan seva sansthan) के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। विश्व दिव्यांगता दिवस पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में यह अवार्ड प्रशांत अग्रवाल को दिया गया है। समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले, प्रतिमा भौमिक और ए नारायणस्वामी मौजूद रहे। दिव्यांगों के कल्याणार्थ निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है। राष्ट्रपति ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

जानिए कैसे प्रशांत अग्रवाल ने बदली दिव्यांगों की जिंदगी

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में 4 लाख 45 हजार से ज्यादा दिव्यांगों की सफल सर्जरी हो चुकी है। दुर्घटना में हाथ-पैर खो चुके करीब 40 हजार दिव्यांग को कृत्रिम अंग लगाए गए हैं। दिव्यांग बंधु-बहिनों का पूर्ण पुनर्वास देने के लिए कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई प्रशिक्षण देते हैं, करीब 10 हजार जन की जिंदगी बदली है।

2300 से ज्यादा जोड़ों का सामूहिक विवाह कर उनकी गृहस्थी बसाई गई है। अग्रवाल की प्रेरणा और प्रयासों से दिव्यांग खेल अकादमी की स्थापना हुई और 5 बार राष्ट्रीय स्तर की स्वीमिंग, ब्लाइंड क्रिकेट, व्हीलचेयर क्रिकेट और शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है। जिसका गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। वर्ष 2017 में राजस्थान सरकार ने भी अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के पुरस्कार से नवाजा था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindinarayan seva sansthannarayan seva sansthan chairman prashant agrawalprashant agrawalprashant agrawal awarded by president of india droupadi murmuPresident of India Droupadi MurmuudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .