AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Lucky Jain by Lucky Jain
December 5, 2023
Reading Time: 1 min read
Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi shot dead in Jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली हत्या की जिम्मेदारी
  • बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर उनके श्यामनगर जनपथ स्थित घर में घुसकर गोली मारी, इस हमले में गोगामेड़ी का गनमैन अजीत सिंह और एक राहगीर भी गोली लगने घायल हुआ है। बचाव में एक गोली गनमैन अजीत सिंह ने भी चलाई, जिससे एक हमलावर की मौत भी हुई है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली है।

जयपुर के पॉश एरिया श्याम नगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। गोगामेड़ी की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर और अस्पताल के बाहर इकट्ठे हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे जयपुर में सघन नाकाबंदी की हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी हो रहा है वायरल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन से चार हमलावर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसे। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश गोगामेड़ी के घर के अंदर ड्रॉइंगरूम के सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बात करते हुए बदमाशों ने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने 4 गोली चलायी, जिसमें दो गोली गोगामेड़ी के सीने और सिर में लगी, वहीं एक गोली उनके गनमैन को लगी।

घायल गनमैन के काउंटर फायर में एक बदमाश की मौत भी हुई है।वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हुए, गली के बाहर आकर उन्होंने एक स्कूटी सवार युवक अमित को गोली मारी और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। हमले में गोगामेड़ी सहित उनके गनमैन और घायल राहगीर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मृत घोषित कर दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in rajasthanKarni Sena chiefKarni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi shot deadKarni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi shot dead in Jaipurlatest news in hindilawrence bishnoi gangRajasthanrajasthan newsshri rajput karni sena chiefSukhdev Singh Gogamedi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .