AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

Cyclone मिचौंग : आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेड अलर्ट, 30 से अधिक फ्लाइट कैंसिल

Lucky Jain by Lucky Jain
December 4, 2023
Reading Time: 1 min read
cyclone michaung in tamilnadu and andhra pradesh -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिचौंग (cyclone michaung) 5 दिसंबर को सुबह 12 बजे से पहले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान कुछ जिलों में 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साइक्लोन के असर के चलते तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं तेलंगाना और ओडिशा में भी इसका असर दिखायी देगा।

मिलनाडु के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिसके चलते 30 से अधिक फ्लाइट कैंसिल कर दी गयी हैं। कुछ फ्लाइट को चेन्नई से दूसरे एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने की वजह से रनवे बंद कर दिया गया है। मिचौंग तूफान साल 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा और हिंद महासागर में बनने वाला छठा तूफान है। म्यांमार ने तूफान का नाम मिचौंग रखा है।

स्कूल-कॉलेज, ऑफिस सब बंद

राज्य सरकार के निर्देश पर आंध्र प्रदेश में सभी स्कूल सोमवार को बंद रहे, आठ जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तमिलनाडु सरकार ने चार जिलों चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscyclone michaungcyclone michaung in andhra pradeshcyclone michaung in tamilnaduIMDimd newslatest news in hindinational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .