जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। वायुसेना का एक विमान एप्रन एरिया में पार्क करने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, पायलट की सूझ-बूझ और वहां मौजूद स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट पर वे संख्या 39 पर विमान को एप्रन एरिया में पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हालां कि हादसे में विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वायुसेना और एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरे घटनाक्रम के कारणों की जांच कर रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


