उदयपुर। जीबीएच जनरल हॉस्पीटल (gbh general hospital) में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान सभी को लाल रिबन लगाकर जागरूक किया गया। विश्व एड्स दिवस पर एआरटी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें एड्स से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व की भूमिका निभाने पर विचार किया गया। इस दौरान एआरटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे प्रभावित लोगों से घृणा की बजाय साथ देने की जरूरत पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम से पहले सभी ने डीन डॉ. विनय जोशी, एआरटी नोडल ऑफिसर डॉ. एचएस छाबड़ा को रिबन लगाया। कार्यक्रम में एआरटी काउंसलर सबा कुरैशी, आईसीटीसी काउंसलर भवानी शंकर मेघवाल, पीपीटीसीटी काउंसलर शीतल वैष्णव, लैब टेक्निशियन पुष्पेंद्र सिंह राठौड, डेटा मैनेजर यशवंत मेघवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


