AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अर्थ के डॉ.अरविन्दर सिंह एम्स दिल्ली में मेडिकल लॉ पर लेंगे सेमिनार

Lucky Jain by Lucky Jain
December 1, 2023
Reading Time: 1 min read
arth ceo dr arvinder singh will address seminar in AIIMS Delhi on medical law


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑल इंडिया पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में होगी सेमिनार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ के सीईओ डॉ.अरविन्दर सिंह दिल्ली के प्रतिष्ठित आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (एम्स) में मेडिकल लॉ पर सेमिनार लेंगे। यह सेमिनार आल इंडिया पैथोलॉजी कांफ्रेंस के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक कंपनी ट्रांसएशिया ने आमंत्रित किया। (arth ceo dr. arvinder singh)

डॉ.अरविन्दर सिंह ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में मेडिकल कानून की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। इस सेमीनार में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, नेशनल मेडिकल कमीशन, सिविल लॉ, कॉन्ट्रैक्ट एक्ट इत्यादि की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेडिकल लॉ की सही जानकारी से मरीजों को हाई स्टैंडर्ड के इलाज देने में सुविधा होती है। नेशनल मेडिकल कमीशन और क़्वालिटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की पालना से उचित दरों पर अच्छी क़्वालिटी का इलाज़ आसानी से दिया जा सकता है और साथ ही साथ कानून परिपेक्ष में चिकित्सीय सुरक्षा भी आवश्यक है।

दोहरे विश्वरिकॉर्ड के साथ ही काफी अलग है डॉक्टर अरविंदर सिंह का प्रोफाइल

डॉ. अरविंदर सिंह का मानना है कि उनकी इन दो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के पीछे उनका अनूठा प्रोफाइल है। पेशे से वे एक मेडिकल डॉक्टर है, तो उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से एमबीए में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। उनके पास ऑक्सफोर्ड, यूके से शैक्षणिक योग्यता है, तो एलएलबी की डिग्री के साथ मेडिकल कानून में भी उनकी विशेषज्ञता है। ऐसे में डॉक्टर अरविंदर सिंह चिकित्सा विशेषज्ञता, चिकित्सा कानून और व्यावसायिक कौशल का एक अनूठा मिश्रण हैं। इस विशिष्टता ने उन्हें बिजनेस लीडर और यंग एंटरप्रेन्योर की उपाधियों सहित कई प्रशंसाएं दिलाई हैं।

दोहरे वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दिलायी अलग पहचान

उन्हें भारत और राज्य सरकार से विभिन्न उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। डॉ. सिंह की सबसे हालिया और उल्लेखनीय उपलब्धियां और व्यावसायिक उद्यम लंदन में इंटरनेशनल मेडिकल बोर्ड फॉर बिजनेस स्किल्स और इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी की स्थापना है। इस बोर्ड के द्वारा डॉक्टर्स तथा अन्य हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

डॉ. अरविंदर ने जहां शैक्षणिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिग्री धारक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, तो जुलाई में उन्होंने 80 प्रतिशत शारीरिक अक्षमता के साथ खतरनाक खारदुंगला दर्रा को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। डॉ. सिंह द्वारा बनाए गए इन दोनों विश्व रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया की भीड़ के बीच एक अलग, अनोखी और खास पहचान दिलायी है।

यह भी पढ़ें : डॉ अरविंदर सिंह ब्रिटिश संसद में हो चुके हैं सम्मानित

Tags: AIIMS Delhiar live newsARTH Ceo dr arvinder singharth ceo dr arvinder singh will address seminar in AIIMS Delhi on medical lawbest Cosmetic Dermatologist in udaipurdr arvinder singhlatest news in hindimedical lawudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .