AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा चुनावः लोकतंत्र का हवन करवाने दल हुए रवाना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 24, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan assembly election 2023 polling teams departured for polling booth


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) में मतदान को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से मतदान दलों की रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने ज्यादा से ज्यादा मतदान की आमजन से अपील की है। शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्टस् कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने मतदान दलों दो चरणों में अंतिम प्रशिक्षण दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा, भण्डार प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश चौधरी, यूडीए के सचिव राजेश जोशी सहित कई अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने मौजूद रहे।

निष्पक्ष होकर मतदान करवाने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने मतदान दलों में शामिल सभी कार्मिकों को निष्पक्ष होकर मतदान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी रहेंगे ऐसे में सभी कार्मिकों को निर्भिक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है।

कुल 2209 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं

उदयपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2209 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें गोगुन्दा में 286, झाडोल में 290, खेरवाड़ा में 314, उदयपुर ग्रामीण में 262, उदयपुर में 216, मावली में 264, वल्लभनगर में 281 तथा सलूम्बर में 296 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

21.85 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

विधानसभा चुनाव-2023 में उदयपुर जिले 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 21 लाख 85 हजार 264 मतदाता वोट डाल सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा ने बताया कि खेरवाड़ा में सर्वाधिक 297606 मतदाता है जबकि सबसे कम 246369 मतदाता उदयपुर शहर में हैं। जिले में कुल मतदाताओं में से 1074130 महिला मतदाता हैं। पुरूष मतदाताओं की संख्या 1111110 है। जिले में 24 ट्रांसजेण्डर वोटर भी हैं।

कहां कितने मतदाता

गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में 264791 मतदाता है। इसमें 135554 पुरूष, 129236 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। झाडोल में 273484 में से 140571 पुरूष, 132909 महिलाएं व चार ट्रांसजेण्डर वोटर हैं। खेरवाड़ा में 297606 में से 151711 पुरूष, 145894 महिलाएं एवं 1 ट्रांसजेण्डर, उदयपुर ग्रामीण में 285172 में से 144055 पुरूष, 141108 महिलाएं व 9 ट्रांसजेण्डर, उदयपुर शहर में 246369 में से 123786 पुरूष, 122582 महिलाएं व 1 ट्रांसजेण्डर, मावली में 257997 में से 130507 पुरूष, 127485 महिलाएं व 5 ट्रांसजेण्डर, वल्लभनगर में 264696 में से 134661 पुरूष, 130033 महिलाएं व 2 ट्रांसजेण्डर तथा सलूम्बर क्षेत्र में 295149 मतदाताओं में से 150265 पुरूष, 144883 महिलाएं तथा 1 ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल

Tags: ar live newsBJP RajasthanCM Ashok GehlotCongress rajasthanlatest news in hindipolling teams departured for polling boothRajasthanrajasthan assembly election 2023rajasthan assembly election 2023 polling teams departured for polling boothRajasthan election 2023rajasthan newsRajasthan PoliticsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .