AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मैं जनता के बीच समय दे रहा हूं, प्रतिद्वंद्वी के पास बहस के अलावा कोई काम नहीं: ताराचंद जैन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 22, 2023
Reading Time: 2 mins read
udaipur bjp candidate tarachand jain interview on his vision for udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने बताया उदयपुर शहर को लेकर उनका विजन और प्राथमिकताएं..

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसी बीच प्रत्याशी भी अपने अपने दावे और तर्कों के आधार पर अपनी स्थिति मजबूत करने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। बात उदयपुर शहर सीट की करें तो भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं। (tarachand jain udaipur bjp candidate)

कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ द्वारा बार-बार बहस की चुनौती देने को लेकर ताराचंद जैन का कहना है कि प्रतिद्वंद्वी के पास बहस करने के अलावा कोई काम नहीं, मैं फालतू की बहस के नाम पर समय बिगाड़ना नहीं चाहता, इसके बजाए मैं जनता के बीच समय देने को प्राथमिकता दे रहा हूं। चुनावी शौर शराबें पर विराम लगने से पहले भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने अपने चुनावी अभियान और भावी प्राथमिकताओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र शर्मा द्वारा पूछे गए कई सवालों के खुलकर जवाब दिए है। वीडियो में सुनें ताराचंद जैन की पूरी बात :-

सवाल : अब तक के प्रचार अभियान को आप किस रूप में देखते हैं.?

ताराचंद जैन : हमारी पार्टी साल भर चुनावी मोड में रहती है। हमेशा सक्रियता के साथ काम करते हैं, चुनाव तो एक अंतिम प्रक्रिया होती है। यही हमारी पार्टी की विशेषता है कि कांग्रेस ने जो काम पिछले 15 दिनों में किया है, वो काम हमारी पार्टी के लोगों ने 6 महीने पहले ही कर दिया। इसलिए हमारे लिए चुनाव बहुत बड़ी चुनौती हो ऐसा नहीं है।

सवाल : अब तक के चुनाव प्रचार में क्या उम्मीद नजर आयी आपको.?

ताराचंद जैन : ऐसा है कि जो आप देख रहे हो, आज युवा छात्रों की शहर में रैली थी। हजार से डेढ़ हजार छात्र उस रैली में थे। दूसरी तरफ कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। मुझे जो जानकारी मिली उसके अनुसार उस रोड शो में पुलिस वाले 500 थे और पब्लिक 100-150 थी। जहां रोड शो समाप्त हुआ वहां 250-300 लोग थे, वो भी शहर के तो थे ही नहीं।

सवाल : चुनाव प्रचार में अब तक क्या मुद्दा और समस्या सामने आयी है.?

ताराचंद जैन : ऐसा है कि शहर में पेयजल वितरण का समय सही नहीं है। यह समस्या प्रमुख रूप से कई वार्डों में सामने आयी है। चुनाव खत्म होने के बाद अधिकारियों से चर्चा करूंगा और संबंधित वार्ड के प्रमुख लोगों को भी बुलाएंगे। समस्या का कैसे निस्तारण हो सकता है, उस बारे में चर्चा करेंगे, समस्या का निस्तारण करवाएंगे।

सवाल : शहर में भाजपा के परंपरागत वोट के अलावा आपको आम मतदाताओं से क्या उम्मीद है.?

ताराचंद जैन : ऐसा है कि परंपरागत वोट के अलावा भी पार्टी का काम इतना पूराना है कि कई नए लोग भी हमारी पार्टी से जुड़ रहे है। पार्टी के सभी लोग एक दिशा काम कर रहे है।

सवाल : इस चुनाव में आपको किसी तरह के भीतरघात की आशंका है क्या.?

ताराचंद जैन : एक प्रतिशत भी नहीं। भीतरघात तो दूर है, डूबते जहाज (कांग्रेस) में कोई नहीं बैठना चाहेगा। जो लोग न्यूट्रल हैं, जो हमारे विरोधी भी रहे होंगे वो भी प्रतिद्वंद्वि के पास नहीं जा रहे हैं।

सवाल : चुनावी मैदान में आपके प्रतिद्वंद्वी का कितना दबदबा है.?

ताराचंद जैन : चुनाव लड़ना उनका शौक है, जीतना लक्ष्य नहीं है। पहले वो जमदेशपुर से चुनाव लडे़ थे, वहां जमानत जब्त हुई। अभी कह रहे हैं कि मैं ऐसा विजन लाया हुं। उनको न तो उदयपुर की भौगोलिक स्थिति का पता है, न ही उनको शहर की बाउंड्री का पता। मुझे तो हमारे कार्यकर्ताओं से यह पता लगा कि गौरव वल्लभ सेक्टर-14 में मेरे मकान से आगे प्रचार करने आए थे। उनको पता ही नहीं कि यह उनका एरिया ही नहीं है। यह सत्य घटना है।

सवाल : प्रतिद्वंद्वी आपको बार-बार बहस की चुनौती दे रहा है, उसे आप किस रूप में देखते हैं.?

ताराचंद जैन : ऐसा है कि उनके पास बहस करने के अलावा कोई काम नहीं है। हम फालतू की बहस के नाम पर समय बिगाड़ना नहीं चाहते। मिनट टू मिनट चुनाव अभियान पर ध्यान दे रहे है। सिर्फ एक घंटा खाना खाने के नाम पर निकाल रहे हैं। मिलने वालों को भी यही टाईम देता हूं। इसलिए बहस से ज्यादा, धरातल पर न तो कांग्रेस का आधार है, न प्रत्याशी का आधार है। मैं नहीं चाहता कि उनसे बहस के नाम पर मेरा समय खराब करूं।

सवाल : इस चुनाव में समाजों के वोट बैंक को आधार माना जा रहा है। इस पर आपका क्या कहना.?

ताराचंद जैन : मैं चुनौती पूर्वक कह सकता हूं कि वैचारिक दृष्टि से भाजपा की पृष्ठभूमि के जो लोग हैं, वो भाजपा और ताराचंद जैन के साथ ही आएंगे। मांगीलाल जी जोशी से राजनीति में हमारे मतभेद रहे हैं, उन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया है, मैं आज विश्वास पूर्वक कह रहा हुं, कि वो भाजपा और ताराचंद जैन के साथ आएंगे।  

सवाल : विधायक बनने के बाद उदयपुर को लेकर आपका विजन, प्राथमिकता क्या रहेगी.?

ताराचंद जैन : जो बातें बड़ी-बड़ी मेरे ध्यान में आ रही हैं। एक तो ट्रेफिक की व्यवस्था डिस्टर्ब है। दूसरी पानी की समस्या है। तीसरा बड़ा काम एलिवेटेड रोड का है। शक्तिनगर की रोड अटकी हुई है। उसके लिए जमीन अवाप्त करने का प्रोसेस चल रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbjpBJP Rajasthanbjp udaipurlatest news in hindirajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023Tarachand JainTarachand jain udaipur MLA Candidatetarachand jain vision for udaipurudaipurudaipur bjp candidate Tarachand Jainudaipur bjp candidate tarachand jain interview on his vision for udaipurudaipur bjp candidate tarachand jain share his vision for udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .