AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में गैस लीकेज से आग : एक युवक जिंदा जला

Lucky Jain by Lucky Jain
November 20, 2023
Reading Time: 1 min read
man burnt alive after fire in factory in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की पालना हो रही थी या नहीं, इसकी जांच की जाएगी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कबाड़ मार्केट स्थित सुमन फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर हुए गैस लीकेज से आग लग गयी। हादसे में वहां मेंटीनेंस कर रहे युवक की मौत हो गयी है। युवक गैस लीकेज से आग लगने की आशंका के चलते इलेक्ट्रिसिटी पैनल बंद करने फैक्ट्री के अंदर गया था, इसी दौरान आग लग गयी और वह पैनल से चिपक गया।

प्रतापनगर थाने के एएसआई पर्वत सिंह ने बताया कि हादसे में उन्नाव, यूपी हाल उदयपुर निवासी मोहनलाल(32) पुत्र रामगुलाम की मौत हो गयी है। मोहन पिछले काफी सालों से बेकरी प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री सुमन फूड प्रोडक्ट में मशीन मेंटीनेंस का काम कर रहा था। सोमवार को फैक्ट्री में काम करते समय अचानक गैस लीकेज होने लगी। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने मोहन को बुलाया और गैस लीकेज की समस्या बतायी।

गैस लीकेज बहुत ज्यादा होने से फैक्ट्री में आग लगने की आशंका को देखते हुए मोहन फैक्ट्री के अंदर इलेक्ट्रिसिटी के पैनल को बंद करने गया, ताकि आग न लगे और वह गैस लीकेज सही कर सके। वह इलेक्ट्रिसिटी पैनल को बंद कर रहा था, तभी गैस लीकेज के कारण भीषण आग लग गयी और मोहन वहीं पैनल से चिपक गया। हादसे में मोहन की मौत हो गयी। वहीं वहां काम कर रही लेबर मामूलीरूप से झुलस गयी है, जिनका उपचार जारी है।

गैस लीकेज के कारणों की करेंगे जांच

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। गैस लीकेज होने से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के बाद जब दमकलकर्मी और पुलिस अंदर गए तो मोहन का बुरी तरह से जला हुआ शव वहां पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री के मालिक वहां मौजूद नहीं थे, उनसे पूछताछ कर गैस लीकेज के कारणों की जांच की जाएगी और फैक्ट्री में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए किस प्रकार के सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, यह भी जांच का विषय है। जांच की जाएगी कि क्या फैक्ट्री मालिक द्वारा सुरक्षा मानकों में कोई कोताही तो नहीं बरती गयी, जिससे यह हादसा हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

खबरों के लिए एआर लाइव न्यूज के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/arlivenews को लाइक एंड फोलो करें।

Tags: ar live newscrime in udaipurfire in factory udaipurfire incident in udaipurgas leakage in factory in udaipurlatest news in hindiman burnt alive after fire in factory in udaipurudaipurudaipur fire in factoryUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .