AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा प्रत्याशी जैन ने नुक्कड़ सभाओं पर किया फोकस

Lucky Jain by Lucky Jain
November 18, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur bjp candidate tarachand jain public meeting in nukkad sabhaye


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने अब जनसंपर्क के साथ ही छोटी छोटी नुक्कड़ सभाओं पर भी फोकस कर दिया है। उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने के बाद ताराचंद जैन दिन भर के जनसंपर्क में वार्डो में जब जब मौका मिल रहा छोटी सभा के रूप में नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे है। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल नजर आ रहे है।

भाजपा का संकल्प पत्र घोषित होने के बाद प्रत्याशी ताराचंद जैन भी नुक्कड़ सभाओं में भी संकल्प पत्र के वादों को दोहरा रहे हैं, साथ ही स्थानीय मुद्दों पर भी लोगों से बात कर रहे हैं। ताराचंद जैन ने कहा मेरा फोकस उन मुद्दों पर ज्यादा है, जिससे उदयपुर के लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिले। ताराचंद ने कहा अवैध खनन और पहाड़ियों का अवैध रूप से हो रहा कटाव उदयपुर के लिए बड़ी समस्या बन रहा है, इससे न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्यता बिगड़ रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है और भौगोलिक स्थिति भी खराब हो रही है। ऐसे में इस पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

udaipur bjp candidate tarachand jain public meeting in nukkad sabhaye

मंदिर में दर्शन कर शुरू किया चुनाव प्रचार

ताराचंद जैन ने शनिवार सुबह हिरणमगरी सेक्टर चार में जैन मंदिर में दर्शन कर चुनावी प्रचार शुरू किया। यहां वे समाजजनों से भी मिले। इसके बाद कुम्हारों का भट्टा, शिवपार्क कॉलोनी व दर्शनपुरा में जनता से संपर्क कर जनसमस्याओं की जानकारी भी ली। आज के जनसंपर्क कार्यक्रम के अनुसार जैन रात आठ बजे तक जनसंपर्क करेंगे। उसके बाद 8.30 बजे रोटरी क्लब के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023tarachand jain bjpudaipurudaipur bjp candidate Tarachand Jainudaipur bjp candidate tarachand jain public meeting in nukkad sabhayeUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .