AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा चुनाव लड़ने में महिला प्रत्याशियों की रूचि कम: ऐसे तो कैसे होगा आधी आबादी का नेतृत्व

Lucky Jain by Lucky Jain
November 18, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan assembly 2023 female candidate number is very low in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर की विधानसभा 8 सीटों के 73 प्रत्याशियों में मात्र 5 महिला प्रत्याशी

लकी जैन,(उदयपुर)। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं मानी जाती हैं, लेकिन बात विधानसभा चुनाव की करें तो उदयपुर जिले में विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रति महिलाओं की रूचि कम नजर आ रही है। सवाल यह भी है कि यही स्थिति रही तो आधी आबादी का नेतृत्व कैसे होगा।

इस विधानसभा चुनाव की बात करें तो उदयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर कुल 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या मात्र 5 है। वहीं विधानसभा चुनाव-2018 में उदयपुर की आठ विधानसभा सीटों पर कुल 7 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, तब कुल प्रत्याशियों की संख्या 70 थी। नवंबर 2021 में वल्लभनगर सीट पर हुए विधानसभा उप चुनाव में महिला प्रत्याशी प्रीति शक्तावत चुनावी मैदान में उतरी और विधायक बनी।

उदयपुर शहर जैसी सीट पर भी महिला प्रत्याशियों की कमी

उदयपुर शहर सीट जिला मुख्यालय के साथ ही संभागीय मुख्यालय की सीट है। इसके बावजूद इस सीट पर भी विधानसभा का चुनाव लड़ने महिला प्रत्याशियों में रूचि नजर नहीं आ रही है। उदयपुर शहर सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में 2 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जबकि इस बार महज 1 महिला प्रत्याशी बहुजन मुक्ति पार्टी से नर्बदा सिंह चुनाव मैदान में है।

एक मात्र वल्लभनगर सीट पर दो महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में

इस बार के चुनाव में उदयपुर जिला निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में एक मात्र वल्लभनगर विधानसभा सीट ऐसी है जहां पर दो महिला प्रत्याशी जनता सेना से दीपेन्द्र कुंवर और कांग्रेस से प्रीति शक्तावत चुनाव मैदान में है। 2018 के चुनाव में इस सीट पर एक भी महिला प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। जिले की मावली सामान्य सीट में शामिल है, वहां भी विधानसभा चुनाव लड़ने में महिला प्रत्याशियों की रूचि नजर नहीं आ रही है। पिछले चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी मावली में एक भी महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।

आदिवासी क्षेत्र में भी महिलाओं में चुनाव लड़ने उत्साह नहीं

आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित उदयपुर ग्रामीण, गोगुंदा और सलूंबर विधानसभा सीट पर तो एक भी महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है, वहीं झाड़ोल और खेरवाड़ा सीट पर मात्र एक-एक महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। झाड़ोल से महिला प्रत्याशी प्राची मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और खेरवाड़ा सीट पर डॉ सविता भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में गोगुंदा से 1, खेरवाड़ा से 2 और सलूंबर सीट से 2 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

खबरों के लिए एआर लाइव न्यूज के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/arlivenews को लाइक एंड फोलो करें

Tags: ar live newsfemale candidate in udaipur assembly election 2023female candidate rajasthan electionlatest news in hindiRajasthanrajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023rajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .