एआर लाइव न्यूज। वन-डे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं भारत की टीम इस बार वर्ल्ड कप में हर मैच को जीतते हुए फाइनल में पहुंची हैं, भारत ने वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारा है और अब तक अजेय बनी हुई हैं। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला हैं।

