AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी कुन्नर का निधन: आयोग के फैसले पर निर्भर श्रीकरणपुर सीट के चुनाव

Lucky Jain by Lucky Jain
November 15, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan election 2023 kooner passes away and amin pathan joins Congress to quit bjp


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमीन पठान ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा : 25 साल भाजपा से जुड़े रहे

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (rajasthan election 2023) के बीच आज बुधवार को दो बड़े घटनाक्रम हुए। कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है, वहीं भाजपा से 25 साल तक जुड़े रहे अमीन पठान ने आज भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। गुरमीत सिंह कुन्नर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर सीट से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुन्नर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी कुन्नर के निधन के बाद अब श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव करवाने का फैसला चुनाव आयोग लेगा, उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी। 2018 विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट के एक उम्मीदवार का निधन होने से 199 सीटों पर ही चुनाव हुए थे।

टिकट नहीं मिलने के बाद छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव के बीच अमीन पठान ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पठान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। अमीन पठान के बाद कई अन्य लोगों को भी कांग्रेस जॉइन की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोन के कहा खेल क्षेत्र में पठान का अहम योगदान है। कांग्रेस के अंदर पठान का हार्दिक स्वागत है। अमीन पठान बीजेपी से कामां सीट पर टिकट की मांग कर दावेदारी पेश की थी। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अमीन पठान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे अजमेर दरगाह और हज कमेटी के प्रमुख भी रह चुके हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: amin pathanamin pathan joins Congressar live newsBJP RajasthanCM Ashok Gehlotcongress MLA and candidate kooner passes awayCongress rajasthankooner passes awaylatest news in hindiRajasthanrajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023rajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .