AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

विभिन्न वार्डों में शहरवासियों से रामा श्यामा कर उदयपुर शहर प्रत्याशी ताराचंद जैन मांग रहे समर्थन

Lucky Jain by Lucky Jain
November 14, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur city bjp candidate tarachand jain public meetion appeal vote for support -1 (2)


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने पिछले तीन दिनों में विभिन्न वार्डों का दौरा कर शहरवासियों से दीपावली की रामा-श्यामा की और समर्थन मांगा। वे तीन दिनों में हिरणमगरी सेक्टर 13, वार्ड 37 के धोली मगरी क्षेत्र, लाखा नगर, विनायक नगर, रतनपुरा, आनन्द नगर, आयड़ पुलिया पुलिस चौकी के पास, कोलपोल स्थित पोरवालों का नोहरा सहित अन्य क्षेत्रों में गए और शहरवासियों से मुलाकात की।

जैन ने विभिन्न क्षेत्रों में शहरवासियों से मिलने के साथ ही मंदिर, गुरूद्वारे जाकर भी खुद की अलग छवि पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड 44 में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, इसके बाद प्रतानगर चौराहा, प्रतापनगर के ई क्लास, एफ ब्लॉक का दौरा कर जनता से दीपावली की रामा श्यामा की। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जैन ने कहा कि हमें झूठ बोलने वालों का सच जनता के सामने लाना है, तभी हम जनता को उनके बहकावे में आने से बचा पायेंगे।

गुरूग्रन्थ साहिब के मत्था टेका तो मंदिर में जाकर किए दर्शन

ताराचंद जैन ने कुम्हारों का भट्टा स्थित गुरूद्वारा जा कर गुरू ग्रन्थ साहब के समक्ष मत्था टेका। वहां सिक्ख समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर और समर्थन मांगा। इसके बाद वे बापू बाजार, देहलीगेट, भटियानी चोहट्टा, महालक्ष्मी मन्दिर एवं और सगसजी बावजी मन्दिर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सगसजी बावजी एवं महालक्ष्मी जी से शहरवासियों के लिये सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

जैन आज आयड़ स्थित जैन मन्दिर में साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री द्वारा दी गई महामांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्ड 5 में नानी गली, भैरूघाटी, गणेश घाटी, वार्ड 35 के टेकरी चौराहा, अग्रवाल कोलोनी, गुर्जरों का मोहल्ला, वार्ड 30 के सेक्टर 4 स्थित जैन मंदिर रोड़, वार्ड 40 आकाशवाणी कोलोनी, मठ मादड़ी, रोड नंबर 5 मादड़ी रो, वार्ड-41 के काला भाटा, विद्याविहार प्रताप दल क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023Tarachand JainTarachand jain udaipur MLA Candidateudaipurudaipur city bjp candidate tarachand jainudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .