AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपावली पर शहर से लेकर गांवों तक रौनक ही रौनक, सजावट कर दिया मतदान का संदेश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 12, 2023
Reading Time: 2 mins read
Deepawali Lighting in udaipur jagdish mandir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महालक्ष्मी मंदिर पर सुबह से ही लोग दर्शन करने पहुंच रहे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रोशनी के पर्व दीपावली पर उदयपुर शहर से लेकर गांवों तक हर तरफ रौनक ही रौनक नजर आ रही है। उदयपुर शहर के लगभग सभी बाजार आकर्षक रोशनी से नहाये नजर आ रहे है, लोगों ने घरों और अपने प्रतिष्ठानों पर भी शानदार सजावट की है। Deepawali decoration in udaipur

बीती रात उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दीपावली पर की गई रोशनी की रंगत देखीं। यूडीए सचिव राजेश जोशी सहित यूडीए और निगम के अधिकारी भी साथ मौजूद थे। इस बार शहर में सजावट कुछ खास ही नजर आ रही है। इसको देखने बीती रात भी बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। भटियाणी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर आज रविवार को सुबह से ही लोग दर्शन करने पहुंच रहे है। इस क्षेत्र में भी व्यापारियों और आमजन ने आकर्षक रोशनी की है।

Udaipur BJP candidate tarachand jain rajasthan election 2023

शहर की सजावट में दिया मतदान करने का संदेश

गांवों में भी लोगों ने दिल खोलकर अपने घर, दुकानों को आकर्षक रोशनी से सजाया है। गांवों में दीपावली की रामा सामी का माहौल नजर आ रहा है। चुनावी माहौल होने से प्रत्याशी भी जगह जगह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से ही लोगों के बीच जाकर दीपावली की रामा सामी करने में लगे हुए है। जिला प्रशासन की ओर से शहर में जगह जगह लगे स्वागत द्वार, प्रतिष्ठानों पर मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया गया है।

deepawali badhai sandesh hindustan zink

आसमानी पटाखे बड़ों सहित बच्चों की भी पसंद

पहाड़ी बस स्टैंड पर पटाखों की बिक्री ने मार्केट की रोनक में चार-चांद लगा दिए हैं। पटाखा मार्केट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई वैरायटी में पटाखे उपलब्ध हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी फुलझड़ियों, अनार सहित आसमानी पटाखे पसंद कर रहे हैं। खासबात है कि मार्केट में ईको पटाखों की बिक्री हो रही है, ताकि पर्यावरण को ज्यादा नुकसान नहीं हो।

deepawali badhai sandesh sarpanch sanjay sharma badgaon

शहर भर में खरीददारी को लेकर दिख रहा उत्साह

दीपावली के पर्व पर आज रविवार को शहर भर में सभी बाजारों में खरीददारों की भीड़ लगी हुई है। लोग सजावटी सामान और मिठाइयों के साथ ही दीपक और पूजन सामग्री खरीदने बाजारों में पहुंचे हैं। हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। कई घरों,दूकानों के बाहर और मंदिरों में भी लोगों ने आकर्षक मांडणे और रंगौली से भी सजावट की है।

deepawali badhai sandesh bhuvnesh vyas badgaon

रोशनी से सराबोर उदयपुर की एक झलक

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

ऐसे ही रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDeepawali Lighting in udaipurDeepawali Lighting in udaipur jagdish mandirDeepawali Lighting udaipurlatest news in hindinagar nigam Deepawali Lighting in udaipurrajasthan newsuda Deepawali Lighting in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .