AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान चुनाव-2023: 4921 फीट की ऊंचाई पर एक गांव में पहली बार बना मतदान केन्द्र

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 11, 2023
Reading Time: 2 mins read
rajasthan assembly election 2023


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

18 किमी पैदल चलकर जाएगा मतदान दल

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में प्रदेश में दुर्गम, दूरदराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान केन्द्र बनाने विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फीट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के 117 मतदाता पहली बार अपने ही गांव में वोट डाल सकेंगे। (highest Polling station in rajasthan)

मतदान दल फोरेस्ट गार्ड की मदद से घने जंगल में 18 किलोमीटर पैदल चल कर इस मतदान केन्द्र तक पहुंचेगा। यहां के मतदाताओं को वोट देने उतरज गांव में आना पड़ता था। इस बारए उतरज गांव में 238 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जाएगा।

deepawali badhai sandesh bhuvnesh vyas badgaon

बाड़मेर में 35 मतदाताओं के लिए भी बना मतदान केंद्र

बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित बाड़मेर का पार गांव में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। बाड़मेर जिले के ही एक अन्य गांव मंझोली में 49 मतदाताओं के लिए पहली बार मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। इस गांव के मतदाताओं को वोट देने के लिए पांच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। कांटल का पार गांव में 50 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है।

deepawali badhai sandesh hindustan zink

जैसलमेर के मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50 मतदाता

गुप्ता ने बताया कि जैसलमेर के मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50 मतदाता हैं। मतदान के दिन वहां टेंट में एक अस्थायी बूथ स्थापित किया जायेगा। धौलपुर जिले के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में काली तीर मतदान केन्द्र भी पहली बार बनाया जाएगा। डांग क्षेत्र में स्थित इस मतदान केन्द्र पर 682 मतदाता हैं। पहले यहां के मतदाताओं को 7.5 किलोमीटर दूर स्थित मतदान केन्द्र पर जाना होता था।

deepawali badhai sandesh sarpanch sanjay sharma badgaon

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक और ज्ञानवर्धक वीडियो के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल

Tags: ar live newshighest Polling station in rajasthanhighest Polling station in rajasthan on 4921 feetlatest news in hindiRajasthanrajasthan assembly election 2023rajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .