उदयपुर शहर में सर्वाधिक 11 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इस बार के चुनाव में उदयपुर शहर में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि आठों विधानसभा सीटों पर कुल 73 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। गुरूवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। इसके बाद शुक्रवार से प्रचार अभियान तेज हो गया है। (udaipur 8 assembly seat candidates)
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि नाम वापसी के बाद चुनाव में रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन की टीम भी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। आचार संहिता की पालना हो इसके लिए विभिन्न स्तर पर निर्वाचन की टीमें नजरें बनाए हुए है।

नाम वापसी बाद ये प्रत्याशी बचे है चुनावी मैदान में
उदयपुर शहरः कांग्रेस से प्रो. गौरव वल्लभ, भाजपा से ताराचंद जैन, आम आदमी पार्टी मनोज लबाना, बसपा से डॉ राजकुमार यादव, भारत आदिवासी पार्टी से तुलसीराम गमेती, बहुजन मुक्ति पार्टी से नर्बदा भाटी कुंदन, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी से भूरीसिंह , निर्दलीय अर्जुन उपाध्याय, आशु अग्रवाल, डॉ दीपक अग्रवाल व प्रमोद कुमार वर्मा।
उदयपुर ग्रामीणः बसपा से खेमराज, भाजपा से फूलसिंह मीणा, कांग्रेस से विवेक कटारा, आम आदमी पार्टी से हीरालाल पारगी, भारत आदिवासी पार्टी से अमित खराड़ी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से गेबीलाल, निर्दलीय फुला एवं शोभालाल गमेती।
गोगुन्दाः बसपा से दलपतराम, भाजपा से प्रतापलाल भील, कांग्रेस से मांगीलाल गरासिया, आम आदमी पार्टी से हेमाराम, भारत आदिवासी पार्टी से उदयलाल , कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से लहरा, निर्दलीय प्रेमचंद गमेती तथा बत्तीलाल मीणा।
झाडोलः बसपा से निमालाल, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से प्रेमचंद पारगी, भाजपा से बाबूलाल खराड़ी, कांग्रेस से हीरालाल दरांगी, भारत आदिवासी पार्टी से दिनेश पांडोर, भारतीय ट्राइबल पार्टी से डॉ देव विजय मीणा, निर्दलीय प्राची मीणा, लाडूराम वडेरा एवं शांतिलाल ।

मावली में आरएलपी ने बढ़ाई चुनौती
खेरवाड़ाः आम आदमी पार्टी से गौतमलाल, कांग्रेस से दयाराम परमार, भाजपा से नानालाल अहारी, बसपा से निमालाल, उम्मीद पार्टी ऑफ इंडिया से दुर्गेश मीणा, भारतीय ट्राइबल पार्टी से प्रवीण कुमार परमार, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी से राजेंद्र कुमार मीणा, भारत आदिवासी पार्टी से विनोद कुमार मीणा तथा निर्दलीय डॉ. सविता।
मावलीः राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कुलदीपसिंह चुण्डावत, भाजपा से कृष्णगोपाल पालीवाल, कांग्रेस से पुष्करलाल डांगी, बसपा से डॉ राजकुमार यादव, भारत आदिवासी पार्टी से अंगुरलाल भील, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जीवराज शर्मा, निर्दलीय दिनेश पुरोहित, प्रवीणसिंह आसोलिया, राजू पुरी एवं रामलाल गुर्जर।
वल्लभनगरः भाजपा से उदयलाल डांगी, कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, बसपा से सुरेश, जनता सेना राजस्थान से दीपेंद्रकुंवर, भारत आदिवासी पार्टी से सुखसंपत बागड़ी, निर्दलीय पूजा उर्फ पूरणसिंह, मोहनसिंह, रूपलाल मेनारिया।
सलूम्बर : भाजपा से अमृतलाल मीणा, बसपा से कन्हैयालाल मीणा, कांग्रेस से रघुवीरसिंह मीणा, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से कालुराम मीणा, भारत आदिवासी पार्टी से जितेशकुमार मीणा, भारतीय ट्राईबल पार्टी से प्रकाश मीणा,निर्दलीय गोविन्द कलासुआ ,दुर्गाप्रसाद मीणा, सेवाराम एवं हरजीलाल चुनाव मैदान में हैं।
रोचक और ज्ञानवर्धक वीडियो के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


