नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर पहुंच गया है। हवा की क्वालिटी इतनी खराब हो गयी है (Delhi AQI) कि स्कूलों की छुट्टियां कर दी गयी हैं और दिल्ली में ओड-ईवन नियम फिर लागू करने का निर्णय लिया गया है। सभी सरकारी और निजी दस्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की अनुशंषा की गयी है।
सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 470 दर्ज किया गया। स्विस ग्रुप आईक्यू एयर (IQ Air) के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के लाहौर का एक्यूआई 371 था। देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित दस शहरों में इंडिया के तीन शहर हैं, जिसमें पहले नंबर में दिल्ली, तीसरे नंबर पर कोलकाता और छठवें नंबर पर मुंबई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार AQI 0 से 50 के बीच होना चाहिए, तब तक यह सुरक्षित है। जबकि सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 470 पहुंच गया है।
13 से 20 नवंबर तक ओड-ईवन सिस्टम लागू होगा
सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में प्रदूषण को काबू में लाने के लिए मीटिंग हुई थी। जिसमें ओड-ईवन सिस्टम दिल्ली में लागू करने का निर्णय किया गया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिपावली के अगले दिन 13 नवंबर से 20 नंवबर तक गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में एक दिन ओड नंबर वाली गाड़ियां और दूसरे दिन ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी।
इसके अलावा सरकार ने दिल्ली में गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दिया है। बीएस-3 वाले पेट्रोल वाहन और बीएस-4 वाले डीजल वाहनों का प्रवेश भी दिल्ली में प्रतिबंधित है। इससे दिल्ली में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सामग्री के अलावा अन्य कॉमर्शियल वाहनों पर रोक लगा दी गयी है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


