विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में आज सोमवार को नामांकन दाखिल करवाने का अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। इसके चलते राजस्थान में कई जगह राजनीतिक मेले सा माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई प्रत्याशियों ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करवाए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले सीएम अशोक गहलोत जोधपुर में अपनी बड़ी बहन विमला देवी से आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।
गहलोत का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है सरदारपुरा
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र को अशोक गहलोत का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इसके चलते गहलोत और उनके कार्यकर्ता इस चुनाव में भी अपने आपको मजबूत मान रहे है। भाजपा ने इस बार इस सीट से गहलोत के सामने जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
.


