AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मैडम के भरोसे रह गए भींडर- आज जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर को पर्चा भरना पड़ा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 4, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan election deependra kunwar file nomination for vallabhnagar seat janta sena randhir singh bhinder


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वल्लभनगर में उदयलाल डांगी की घर वापसी और रणधीर सिंह भींडर की राह रोकने में भाई साहब का अहम रोल माना जा रहा है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में वल्लभनगर सीट से जनता सेना प्रत्याशी के रूप में शनिवार को दीपेंद्र कुंवर ने नामांकन दाखिल किया। उनके पति एवं जनता सेना प्रमुख रणधीर सिंह भींडर (randhir singh bhinder) इसी सीट से पिछला उप चुनाव और उससे पहले 2018 के विधानसभा में हार चुके है। ऐसे में इस बार का चुनाव इनके लिए करो या मरो स्थिति वाला चुनावी मुकाबला होगा।

दीपेंद्र कुंवर ने शनिवार को सैंकड़ों समर्थकों के साथ नए जोश और राजनीतिक उत्साह के माहौल के बीच नामांकन दाखिल किया। दीपेंद्र कुंवर के नामांकन से भी खास बात यह कहीं जा सकती है रणधीर सिंह भींडर फिर से भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भरोसे रह गए।

उदयलाल की भाईसाहब ने नैया पार करवा दी

मैडम ( पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ) के भरोसे रहकर भींडर को भाजपा में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन इधर उदयलाल डांगी की भाजपा में वापसी हो गई और वल्लभनगर से डांगी को भाजपा का प्रत्याशी भी बना दिया। इस पूरे समीकरण में यह कहना गलत नहीं होगा कि रणधीर सिंह भींडर मैडम के भरोसे रह गए और इधर उदयलाल की भाईसाहब ने नैया पार करवा दी।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उदयलाल डांगी की भाजपा में वापसी में भाजपा के भाई साहब कहे जाने वाले एवं उदयपुर शहर के पूर्व विधायक का कहीं न कहीं अहम रोल रहा। भले ही वर्तमान में वो संवैधानिक पद पर हो, लेकिन वल्लभनगर में उदयलाल डांगी की घर वापसी और रणधीर सिंह भींडर की राह रोकने में भाई साहब का अहम रोल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर शहर सीट प्रत्याशी ताराचंद जैन का विरोध करने वाले सिंघवी के बदले सुर

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज का https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgulab chand katariajanta senalatest news in hindirajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023rajasthan newsrandhir singh bhinderudai lal dangiudaipurudaipur bjp politicsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .