उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को उदयपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी उदयपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गयी हैं। प्रधानमंत्री इस सभा के जरिए मेवाड़ की 28 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। उदयपुर शहर सीट से ताराचंद जैन भाजपा प्रत्याशी हैं। (pm modi visit udaipur on 9 november)
मोदी की इस सभा से उदयपुर जिले सहित मेवाड़ की सीटों पर भाजपा चुनावी माहौल में जान फुंकने की कोशिश कर रही है। चुनावी दौर में एक बड़ी सभा होने से कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह भी बढ़ेगा। इसी राजनीतिक रणनीति के तहत उदयपुर में प्रधानमंत्री की यह चुनावी सभा करवायी जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


