AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर से भाजपा ने उदयलाल डांगी को बनाया प्रत्याशी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 2, 2023
Reading Time: 1 min read
udailal dangi bjp vallabhnagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp


विधानसभा उप चुनाव में आरएलपी से लड़े से चुनाव

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरूवार को तीसरी सूची जारी कर दी है। वल्लभनगर सीट पर उदयलाल डांगी को प्रत्याशी बनाया गया है। डांगी ने पिछले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा छोड़कर आरएलपी से चुनाव लड़ा था। एक दिन पहले ही डांगी आरएलपी छोड़कर फिर से भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा की तीसरी सूची में 58 प्रत्याशियो को टिकट मिला है। भाजपा अब तक राजस्थान में 182 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। मावली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पायी है। बांसवाड़ा से धनसिंह रावत, कपासन से अुर्जनलाल जीनगर, बैगूं से सुरेश धाकड़, भीम से हरिसिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है।

उपचुनाव में डांगी दूसरे स्थान पर रहे थे

विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद नवंबर 2021 में वल्लभनगर में हुए उप चुनाव में उदयलाल डांगी ने आरएलपी से चुनाव लड़ा था। भाजपा से टिकट कटने पर वे आरएलपी में शामिल हुए और उप चुनाव में मजबूत स्थिति बनायी। उप चुनाव में डांगी को 45107 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। यहां कांग्रेस ने बाजी मारी।

25 नवंबर को होने है चुनाव

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 नवंबर हैए 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjp list vidhansabha chunav 2023latest news in hindirajasthan assembly election 2023rajasthan vidhansabha chunav 2023udailal dangi bjp vallabhnagarUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .