AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के टाउनहॉल में 2 नवंबर से दीपावली मेला: लाफ्टर नाईट, भजन संध्या, डांस नाईट भी होंगी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 1, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur deepawali mela will start from 2nd november in town hall udaipur campus


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

15 दिवसीय होगा मेला,7 दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के टाउनहॉल में नगर निगम का दीपावली मेला 2 नवंबर से आरंभ होगा। यह मेला 15 दिन चलेगा जबकि 7 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला अधिकारी एवं निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि गुरूवार शाम 7 बजे संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल मेले का उदघाटन करेंगे।

मेले में 2 से 8 नवम्बर तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जबकि मेला स्थल पर लगी दूकाने, झूले 16 नवम्बर तक लगे रहेंगे। शुरूआती दो दिनों में स्थानीय कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मालावत ने बताया कि मेले में दुकानें व झूले लगाने से निगम को कुल 1.59 करोड़ रूपये की आय हुई है। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

आचार संहिता लगने से आयुक्त व उपायुक्त पर रहेगा दारोमदार

इस बार दीपावली मेला उस समय हो रहा है जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में इस मेले में मेयर, डिप्टी मेयर या पार्षद मंच की कमान नहीं संभाल पाएंगे। कोई भी नेता मंच पर आकर भाषण भी नहीं दे पाएगा। या यह कहें कि इस बार के मेले का पूरा दारोमदार निगम आयुक्त वासुदेव मालावत व उपायुक्त सुधांशु सिंह पर रहेगा।

सात दिन ये कार्यक्रम होंगे

  • 2 नवंबर : स्थानीय प्रतिभा नाइट।
  • 3 नवम्बर: उभरते सितारे।
  • 4 नवम्बर: संगीत संध्या (अंजुषा शर्मा एवं जॉली मुखर्जी)।
  • 5 नवंबर: भजन संध्या (भजन गायक पूजा नथानी एवं अतुल पंडित)।
  • 6 नवम्बर: लाफ्टर नाइट (वीआईपी, दीपक राजा एवं राजा रेन्चों)
  • 7 नवम्बर: डांस नाइट (डांस इण्डिया डांस फेम सुशांत खत्री)।
  • 8 नवम्बर : कवि सम्मेलन।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल।

Tags: ar live newsdeepawali melaDeepawali mela nagar nigam udaipurDeepawali mela udaipurlatest news in hindinagar nigam udaipurtown hall udaipurudaipurudaipur deepawali melaudaipur deepawali mela will start from 2nd november in townhall campusUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .