दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के मुख्यालय पर पहुंचे। ईडी ने गुरूवार को समन जारी कर वैभव गहलोत को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया था। वैभव गहलोत की कंपनी पर शैल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये मॉरीशस भेजने का आरोप है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने इसको लेकर ईडी में शिकायत भी की थी।
सांसद मीणा का आरोप है कि वैभव गहलोत ने मॉरिशस की कंपनी के जरिए एक बड़े होटल में निवेश किया है। इस शिकायत के बाद ईडी ने वैभव गहलोत को समन जारी कर पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया था। विधानसभा चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री के बेटे को ईडी द्वारा तलब करने से राजनीतिक हलके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


