AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा चुनावः निर्वाचन आयोग ने 366 सहायक मतदान केन्द्रों का किया अनुमोदन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 26, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan assembly election 2023


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में अब 52122 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में 366 सहायक मतदान केन्द्र स्थापित करने को मंजूरी दी है। ये सहायक मतदान केन्द्र राज्य के 32 जिलों के 125 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उन मतदान केन्द्रों पर बनाए जाएंगे जहां मतदाताओं की संख्या 1450 से अधिक है। ये मतदान केन्द्र मूल मतदान केन्द्र के साथ उसी भवन में स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में निर्वाचन विभाग द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद 366 सहायक मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया थाए जिसका अनुमोदन प्राप्त हो गया है। राज्य में वर्तमान में 51756 मूल मतदान केन्द्र आयोग द्वारा अनुमोदित है, अब 366 सहायक मतदान केन्द्रों के अनुमोदन के बाद 52122 मतदान केन्द्र हो गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह केंद्र यथासंभव उसी भवन में बनेंगे और मतदाताओं की संख्या का विभाजन दोनों केंद्रों पर इस प्रकार किया गया है जिससे मतदान के दौरान लोगों को अधिक समय तक लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सुगमए सहजए सुरक्षित मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं की जाएंगी।

सबसे ज्यादा 92 सहायक मतदान केन्द्र जयपुर जिले में स्थापित होंगे

प्रस्ताव के अनुसार सबसे ज्यादा 92 सहायक मतदान केन्द्र जयपुर जिले में स्थापित किए जाएंगे, इनमें स्थानाभाव के कारण 7 मतदान केन्द्रों के भवन उसी परिक्षेत्र में परिवर्तित किए गए हैं। जोधपुर 45, कोटा और सवाई माधोपुर 16-16, अलवर 15,बीकानेर 13,अजमेर, जालौर, चूरू 12-12, भरतपुर, पाली, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक 11-11, सीकर 9, झुंझुनूं, भीलवाड़ा 7-7, उदयपुर, श्रीगंगानगर, झालावाड़ 5-5, बाड़मेर, करौली, सिरोही 4, बांसवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर 3-3, दौसा और जैसलमेर जिलों में 2-2 तथा बारां में 1 सहायक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। विधानसभानुसार देखा जाए तो सांगानेर में सर्वाधिक 26, झोटवाड़ा में 14, सरदारपुरा 13 और हवामहल में 11 सहायक मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

Tags: ceo rajasthanRajasthan Assembly Elections 2023rajasthan vidhansabharajasthan vidhansabha chunav 2023vidhan sabha chunav 2023

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .