AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दो हजार करोड़ का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा : प्रतापगढ़ पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर बुकी को किया गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 16, 2023
Reading Time: 1 min read
online cricket satta bookie arrested by pratapgarh police rajasthan 2000 cr online cricket satta


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई से मुंबई पहुंचा था बुकी मृगांक मिश्रा

प्रतापगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापगढ़ पुलिस ने दुबई में बैठकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार चलाने वाले बुकी मृगांक मिश्रा को मुंबई एयरपोर्ट से धरदबोचा है। पुलिस को इस ऑनलाइन सट्टा कारोबार से संबंधित बैंक खातों में 2 हजार करोड़ रूपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। मृगांक मिश्रा की गिरफ्तार राजस्थान के प्रतापगढ़ पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्यों कि मृगांक के पीछे कौन से इंटरनेशनल माफिया हैं, इस बात का खुलासा मृगांक से होने वाली पूछताछ में होगा। पुलिस ने मृगांक मिश्रा को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

सरकारी योजनाओं का पैसा आने का लालच देकर खुलवाए खाते

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के अनुसार रतलाम निवासी मृगांक मिश्रा दुबई में रहकर महादेव ऑनलाइन ग्रुप का संचालन करता है। कुछ समय पहले पुलिस को कुछ बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जब खातों से संबंधित लोगों से पड़ताल की तो पता चला कि कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम से उनके खाते खुलवाए थे। जबकि उन लोगों को खातों में हुए ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने ऐसे करीब 68 बैंक खातों को डेबिट फ्रिज करवा कर 4 करोड रुपए की राशि होल्ड पर रखवाई थी।

पुलिस ने पड़ताल कर मृगांक के लिए काम कर रहे चार आरोपियों को पकड़ा। उन चारों से पूछताछ में पता चला कि दुबई में रहकर मृगांक मिश्रा महादेव ऑनलाइन ग्रुप चलाता है और इसके जरिए ऑनलाइन किक्रेट सट्टे का संचालन करता है। क्रिकेट सट्टे से संबंधित राशि फर्जी तरीके से खुलवाए गए इन बैंक खातों में ट्रांसफर होती है।

Tags: ar live newslatest news in hindimahadev betting apponline cricket sattaonline cricket satta arrested by pratapgarh police rajasthan 2000 cr online cricket sattapratapgarhpratapgarh newspratapgarh policeRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .