AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बैंक ऑफ बड़ौदा की bob world app स्कैंडल का खुलासाः RBI ने की सख्त कार्यवाही

Lucky Jain by Lucky Jain
October 15, 2023
Reading Time: 2 mins read
rbi suspend bank of baroda bob world app for new customers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए कस्टमर को नहीं कर सकेंगे रजिस्टर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश की बड़ी बैंक में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda ) के राष्ट्रीय स्तर पर हुए एक स्कैंडल का खुलासा हुआ है। जिसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा की bob world मोबाइल एप्लीकेशन (bob world app news) को नए कस्टमर्स के लिए सस्पेंड कर दिया है, आरबीआई की इस कार्यवाही के बाद अब BOB इस एप्लीकेशन पर नए कस्टमर्स को रजिस्टर नहीं कर सकेगा। साथ ही अगर कोई कस्टमर के मोबाइल में यह एप्लीकेशन है और वह एम पिन भूल गया है, तो वह भी अब इस एप्लीकेशन का उपयोग नहीं कर सकेगा। आरबीआई ने उनकी अधिकृत वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।

बैंक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा की इंटरनल ऑडिट में एप्लीकेशन के जरिए हुई धोखाधड़ी से 362 ग्राहकों के खातों से 22 लाख रुपये की चोरी होने का खुलासा हुआ है। इसमें छह खाताधारक को 1.10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

ऐसे हुआ पूरा स्कैंडल और फिर एक न्यूज ने उड़ाई सबकी नींद

बैंक ऑफ बड़ौदा ने bob world नाम से एक एप्लीकेशन बनवायी थी। कस्टमर खाते से संबंधित कार्य और इंटरनेट बैंकिंग इसी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए करें, इसके लिए बैंक प्रबंधन ने देश में BOB की सभी शाखाओं के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा एप्लीकेशन डाउनलोड करवाने का टारगेट दिया। इसी टारगेट को पूरा करने के बीच इस धोखाधड़ी की शुरूआत हुई।

ज्यादातर ब्रांच ने टारगेट पूरा करने के चक्कर में फॉर्म भरवाए बगैर ही कस्टमर के मोबाइल में bob world एप्लीकेशन डाउनलोड करवा दी और एम-पिन जनरेट कर एप्लीकेशन को कस्टमर के मोबाइल में एक्टीवेट कर दिया। कस्टमर एप्लीकेशन के जरिए खाते से ट्रांजेक्शन भी कर सकते थे।

देशभर की ज्यादातर ब्रांच में शुरू हुई इस प्रेक्टिस का फायदा बैंक के कुछ कर्मचारियों और एजेंट ने उठाया। उन्होंने उन खातों का रिकॉर्ड निकाला, जिनमें मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं थे। इस खातों में बैंक कर्मचारियों ने किसी एजेंट का मोबाइल नंबर डाल दिया और एजेंट के मोबाइल पर ही एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर किसी अन्य कस्टमर के खाते के ट्रांजेक्शन राइट्स एजेंट को दे दिए। बैंक कर्मी ने तो एजेंट के मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर खुद का टारगेट पूरा कर लिया, लेकिन कुछ एजेंट ने ग्राहकों के खातों से एप्लीकेशन के जरिए रूपए चोरी करना शुरू कर दिया।

navrari badhai sandesh sanjay sharma

आरबीआई के निर्देश पर हर ब्रांच की हुई ऑडिट

कई ग्राहकों के खातों के ट्रांजेक्शन राइट्स एजेंट के मोबाइलबैंक में चल रही यह धोखाधड़ी की सूचना विख्यात न्यूज मीडिया हाउस अल-जजीरा को मिली तो उसने इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट छापी। मामला जानकारी में आने के बाद RBI ने इस एप्लीकेशन की जांच के आदेश दिए। बैंक ने इंटरनल ऑडिट करवाई। हर ब्रांच की ऑडिट हुई, जिसके बाद पूरे स्कैंडल का खुलासा हुआ।

navratri badhai sandesh bhuvnesh vyas

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbank of barodabank of baroda bob world scandalbob world appbob world app newslatest news in hindinational newsRBIreserve bank of india

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .