उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एजूकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी स्कूल रैंकिंग में उदयपुर के न्यू भूपालपूरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल को उदयपुर में प्रथम, राजस्थान में द्वितीय व भारत में आठवें स्थान मिला है।
सीपीएस को सहशिक्षा तथा छात्रावास सुविधा युक्त विद्यालय की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन अलका शर्मा के साथ निदेशक दीपक शर्मा तथा प्राचार्या पूनम राठौड़ ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में कई शिक्षाविद मौजूद थे।

बचपन से जो सपना देखा वह साकार हुआ
अलका शर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह क्षण सीपीएस परिवार प्रबंधन, अभिभावकों व छात्रा-छात्राओं के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गौरव का क्षण है। शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए 35 वर्षो के परिश्रम का यह परिणाम है। उन्होंने बचपन में सर्वांगीण शिक्षा के लिए जो सपना देखा था वह साकार हुआ है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


