AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फर्जी पुलिस सब इंस्पेक्टर ने थाने की असली पुलिस पर जमाई धौंस : पहुंचा सलाखों के पीछे

Lucky Jain by Lucky Jain
October 11, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest fake police sub inspector


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • वर्दी पहनकर शहर में घूमता और लोगों के काम करवाने के नाम से रूपए एंठता
  • देखकर पहचान करना मुश्किल कि असली है या फर्जी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक वर्दीधारी फर्जी पुलिसकर्मी को धरदबोचा (udaipur police arrest fake police sub inspector)। इसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में गए, जब फर्जी पुलिसकर्मी को पकड़ा तो पहले तो उसने थाने की असली पुलिस पर धौंस दिखाने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उससे आईडी मांग ली तो कुछ ही देर में उसकी पोल खुल गयी।

प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि कानोड़ हाल सेक्टर 14 निवासी देवराज सिंह उर्फ देवेन्द्र सांखला पुत्र प्रेम सिंह सांखला को गिरफ्तार किया है। जिस वक्त देवराज को पकड़ा गया, वह पुलिस की वर्दी में था और खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बता रहा था। लेकिन जब टीम ने उससे आईडी मांगी तो वह घबरा गया और फर्जी पुलिसकर्मी होना कबूल लिया।

कार पर लगा रखा था पुलिस का लोगो

थाने पर मुखबीर से सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बताकर लोगों से रूपए एंठता है और देबारी हाईवे की तरफ उसकी लोकेशन है। इस पर तत्काल पुलिस टीम देबारी की ओर रवाना हुई। आस-पास तलाश करने के बाद देवरी सेडीकली जाने वाली रोड पर एक कार दिखी, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए था।

पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम देवराज सिंह बताया और जब उससे आईडी मांगी तो उसके फर्जी पुलिसकर्मी होने का खुलासा हुआ। पुलिस टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को पुलिसकर्मी बनकर ठगा है। आरोपी से एक आई-20 कार बरामद हुई है, जिस पर भी उसने पुलिस का लोगो लगाया हुआ था। कार्यवाही में एएसआई मोहन सिंह, हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई, कांस्टेबल राजूराम, अचलाराम, सोहन लाल की मुख्य भूमिका रही है।

Tags: ar live newscrime in udaipurfake police sub inspectorlatest news in hindiudaipurudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest fake police sub inspector

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .