AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एक ही एफआईआर में आए शांतिलाल मेहता, मारू और गोविंद अग्रवाल: 100 करोड़ के भूखंड का मामला

Lucky Jain by Lucky Jain
October 7, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur real estate news FIR lodged against shantilal mehta and shanti lal maru complainant govind agrawal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में पहली बार शहर के बड़े भू कारोबारी रियल एस्टेट किंग आपस में भिड़े

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही एफआईआर में उदयपुर में रियल एस्टेट किंग कहे जाने वाले सबसे बड़े तीन भू कारोबारियों के नाम आ गए हों। इसमें एक भू-कारोबारी गोविंद अग्रवाल परिवादी है, तो शांतिलाल मेहता और शांतिलाल मारू आरोपी पक्ष में हैं (udaipur real estate news)। यह मामला रूपनगर, भुवाणा स्थित डीपीएस स्कूल के पास आने वाले दो बड़े भूखंड (70274 वर्ग फीट) से संबंधित है, जिनकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपए बताई जा रही है।

उदयपुर के सुखेर थाने में डीपीएस स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने शहर के बड़े भू कारोबारी (जिनके लिए एफआईआर में भूमाफिया शब्द का उपयोग किया गया है) शांतिलाल मेहता सहित इनकी पत्नी अनु मेहता, दो पुत्र श्रेयांश और सिद्धार्थ मेहता, शहर के दूसरे बड़े भू कारोबारी शांतिलाल मारू, इनके पुत्र चिराग मारू सहित दिनेश चन्द्र शर्मा, इनकी पत्नी सुधा शर्मा और भाई महेश शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी में एफआईआर दर्ज करवायी है। यह एफआईआर 5 अक्टूबर को दर्ज हुई है, जबकि इससे 5 दिन पहले 30 सितंबर को महेश चन्द्र शर्मा ने गोविंद अग्रवाल के खिलाफ सुखेर थाने में भूखंड पर कब्जा करने की नियत से तोड़-फोड़ करने की एफआईआर दर्ज करवायी थी। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी गयी है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

1 लाख 33 हजार वर्ग फीट भूखंड में से 70274 वर्ग फीट भूखंडों पर है विवाद

सुखेर थाने में 30 सितंबर को दर्ज एफआईआर में महेन्द्र चन्द्र शर्मा ने बताया था कि रूपनगर, भुवाणा में उसके कब्जे के खसरा संख्या 3754, 3797, 3799, 3807, 3810, 3813, 4161, 4163, 4173 पार्ट भूमि पर बनी आवासीय योजना में स्थित 1 लाख 33 हजार वर्ग फीट भूमि पर गोविंद अग्रवाल 20-25 भूमाफियाओं के साथ आए और बाउंड्री वॉल तोड़कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।

इस पर सुखेर थाने में ही 5 अक्टूबर को गोविंद अग्रवाल ने पूरे मामले की विस्तृत एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें खसरा संख्या 4161, 4162, 4163 कुल क्षेत्रफल 70274 वर्ग फीट भूखंडों पर अपना कब्जा बताया और आरोप लगाया कि शांतिलाल मेहता सहित नामजद अन्य आरोपियों ने यूआईटी के अधिकारियों से मिलीभगत कर उनके भूखंड के फर्जी दस्तावेज बनवाकर फर्जी पट्टों का आवंटन करवाया है।

एआर लाइव न्यूज के यू-ट्यूब चैनल पर देखें पूरा मामला

उदयपुर के तीन बड़े शांतिलाल, दो पर एफआईआर, एक पर आयकर छापा

पिछले तीन दिनों से उदयपुर में एक रोचक बात चर्चा में है। उदयपुर की रियल एस्टेट इंडस्ट्री में तीन शांतिलाल के नाम हमेशा चर्चित रहे हैं और तीनों ही रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी कहे जाते हैं। इनमें एक शांतिलाल मारू (सांची ग्रुप), दूसरे शांतिलाल मेहता (ग्रेस कॉलोनाइजर और नवकार रियलइंफ्रा) और तीसरे शांतिलाल जैन (मीनाक्षी प्राइम प्रोपर्टी)। अब यहां गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही पिछले तीन दिनों से जांच के दायरे में चल रहे हैं। जहां शांतिलाल मेहता और शांतिलाल मारू के खिलाफ सुखेर थाने में दर्ज मामले में जांच शुरू हुई है, तो शांतिलाल जैन और उनकी कंपनी पर पिछले तीन दिनों से आयकर छापे की कार्यवाही जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsFIR lodged against shantilal mehta and shanti lal marugovind agrawal DPS Schoollatest news in hindishantilal jainshantilal marooshantilal mehtaudaipurudaipur land mafiaudaipur news updateudaipur real estate news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .