पर्यटन नगरी उदयपुर को भी होगा फायदा
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देशी विदेशी पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर और बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सके। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में 500 पर्यटक मित्रों की नियुक्ति करेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। पर्यटक मित्रों की नियुक्ति होने से उदयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देशी विदेशी पर्यटकों को जरूरत अनुसार सहायता मिलने के साथ ही कानून व्यवस्था, सुरक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन भी मिल सकेगा।

प्रदेश में 500 पर्यटक मित्रों की नियुक्ति राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन लि. के माध्यम से होगी। प्रत्येक पर्यटक मित्र को 15,200 रुपए मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 13 करोड़ रुपए से अधिक का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


