उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एसीबी की टीम ने गुरूवार को ऋषभदेव के पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा को परिवादी से 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक(अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आवासीय भूखण्ड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने व सत्यापित प्रति देने की एवज में ऋषभदेव पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी उदयपुर ने उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। गुरूवार को पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत द्वारा राजेन्द्र कुमार मीणा पुत्र थावरचंद मीणा निवासी 399, नालिया कला बारा, उदयपुर हाल पटवारी पटवार ऋषभदेव, तहसील ऋषभदेव को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


