प्रधानमंत्री ने जोधपुर में 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-लोकार्पण किया
जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी गुरूवार को जोधपुर दौरे पर रहें। यहां उन्होंने 5 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण कर सभा को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया है। भाजपा सरकार बनने के बाद इस माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे माफिया के खिलाफ बीजेपी सरकार सख्त से सख्त कारवाई करेगी।
पीएम मोदी ने लाल डायरी को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बताइए कि लाल डायरी के राज खुलने चाहिए या नहीं खुलने चाहिए?। कांग्रेस इसके राज नहीं खुलने देगी, सच्चाई सामने लाने के लिए आपको भाजपा सरकार बनानी होगी।
सरकारी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री गायब थे, उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा
मोदी ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस सरकार एक कदम भी नहीं चली। यहां चौबीसों घंटे कुर्सी का खेल चलता रहा। पीएम मोदी ने कहा कि 15 मिनट पहले मैने यहां 5000 करोड़ की विकास योजनाआंें का शिलान्यास-लोकार्पण किया। यह सरकारी कार्यक्रम था और सरकारी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री गहलोत गायब थे। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं उनसे कहता हूं कि आप अब आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे।
राजस्थान को पर्यटन में नंबर 1 राज्य बनाना बीजेपी का संकल्प है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान को पर्यटन में नंबर 1 राज्य बनाना बीजेपी का संकल्प है। आपका वोट ऐसा कर सकता है। आपका वोट, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और यह पर्यटन में नंबर 1 राज्य बनेगा। पीएम मोदी ने लाखा बंजारा को याद कर पानी का महत्व बताया।
इनको चंद्रयान पर भी पीड़ा हो रही है
मोदी ने कहा कि हर हिंदूस्तानी को चंद्रयान से गर्व हो रहा है कि नहीं?, लेकिन कांग्रेस को इससे भी पेट में पीड़ा हो रही है। भारत ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाकर भारत के साथ-साथ करोड़ों लोगों की जान बचाई। अब कांग्रेस को मेड इन इंडिया वैक्सीन से भी तकलीफ हो रही है। अब पूरी दुनिया में हमारे वैज्ञानिकों की चर्चा हो रही है। कांग्रेस भाजपा का विरोध करते.करते भारत का विरोध करने लग गई है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


