AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं तक हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई, डेढ़ करोड़ की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ीं

Lucky Jain by Lucky Jain
October 2, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police raid on medical store and siezed banned drugs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने उमरड़ा क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर और उसके गोदाम पर छापा मारकर डेढ़ करोड़ रूपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी हैं। यह प्रतिबंधित ड्रग्स मेडिकल स्टोर के सेल्समैन के जरिए युवाओं तक सप्लाई होती थी। एडि.एसपी मंजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस इसके मालिक देवीलाल के नाम पर है, जिसकी तलाश की जा रही है, वहीं मेडिकल स्टोर से नशीली प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ सेल्समैन कुराबड़ निवासी कमलेश पटेल पुत्र प्रेमाराम को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि उमरड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर से युवाओं को नशीली प्रतिबंधित ड्रग्स सप्लाई होती है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा तो मेडिकल स्टोर और गोदाम से नशीली प्रतिबंधित दवाइयों की 57 हजार 377 बोतल, 26 हजार 28 टेबलेट व कैप्सूल और 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स जब्त की और सेल्समैन को गिरफ्तार किया।

मेडिकल स्टोर के मालिक देवीलाल की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि वह इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स कहां से और कैसे ला रहा था। इसके खुलासे में थानाधिकारी दर्शन सिंह और डीएसटी प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime in udaipurdrugs in udaipurhiranmagari police station udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police caught banned drugsudaipur police raid on medical store and siezed banned drugs cost more than 1cr

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .