उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के तत्वावधान में उदयपुर में चल रही तीसरी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे है। 3rd national physical disability t20 cricket championship
चैंपियनशिप के संयोजक रवीश कावड़िया ने बताया कि रविवार को सात 7 मुकाबले खेले गए। पहली पारी में राजस्थान वर्सेस बड़ौदाए बिहार वर्सेस गोवा और गुजरात वर्सेस उत्तराखंड के मध्य मुकाबले हुए। जिसमें गोवा, गुजरात और राजस्थान ने जीत दर्ज की।

जसवंत सिंह ने 65 बॉल पर नाबाद 122 रन बनाए
राजस्थान ने बड़ौदा को 13.5 ओवर में ऑल आउट कर 166 रन से शानदार जीत अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच राजस्थान के जसवंत सिंह ने 65 बॉल पर नाबाद 122 रन बनाए । राजस्थान के जीतू राठौड़ ने 4 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट टीम की झोली में डालें। गुजरात ने 231 रन का स्कोर खड़ा किया और जवाब में उत्तराखंड 107 रन ही बना पाई। गुजरात ने मुक़ाबला 124 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच गुजरात के सरफराज ने 58 बॉल पर 126 रन ठोके।
आमिर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए
दूसरी पारी में एमपी बनाम एचपी, हरियाणा बनाम झारखंड, विदर्भ बनाम चंडीगढ़ और जम्मू वर्सेस दिल्ली के बीच मैच हुए। जिसमें जम्मू, विदर्भ,हरियाणा और हिमाचल विजयी हुई। गत विजेता जम्मू ने लगातार तीसरी दर्ज की। दिल्ली को 19.2 ओवर में ऑल आउट किया तथा 11.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 4 विकेट जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच जम्मू के वसीम इकबाल, हिमाचल के अजय कुमार, विदर्भ के सारंग और हरियाणा के अनिल रहे। हैट्रिक लेने वाले जम्मू के आमिर ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। देवस्थान सहायक आयुक्त जतिन गांधी, गोविंद दीक्षितए रेखा ऊंटवाल, ललित सैन,नरेश मेघवाल, डॉ. अजीत कुमार, कुलदीप सिंह शक्तावत, कानाराम ने मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और 11-11 हजार के पुरस्कार भेंट किए।


