चैंपियनशिप का तीसरा दिन : 4 ग्राउंड पर हुए 8 मुकाबले
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में चल रही थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 किक्रेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन फील्ड क्लब में हुए मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी हौसलाअफजाई की।
शेखावत ने कहा सरकार दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके समग्र विकास के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के पैरा खिलाड़ी अपनी सफलता का परचम फहरा रहे हैं। 2017 में वे नारायण सेवा संस्थान एवं पैरा स्विमिंग काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग में आ चुके हैं। वे बोले कि दिव्यांग खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें जीवन जीने का ऐसा मंत्र मिला, जो किसी भी बड़े मोटिवेशनल मंच से कभी नहीं मिला।

25 वर्षों तक मेरी मां संस्थान से जुड़ी रहीं : शेखावत
शेखावत ने कहा मेरी मां उनके जीवनकाल के 25 वर्षों तक तक नारायण सेवा संस्थान से जुड़ी रहीं और मेरा भी सहयोग संस्थान को मिलता रहेगा। इस दौरान वे दिव्यांग जया महाजन द्वारा उनके चित्र की बनाई गयी रंगोली को देखकर काफी प्रभावित हुए और जया महाजन को सम्मानित किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री का मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया और संस्थान के निशुल्क प्रकल्पों की जानकारी दी। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव रविकांत चौहान ने इस चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें देशभर से 24 टीमों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके ब्रांड अंबेजेडर महान क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण गोवा में बीसीसीआई सचिव जय शाह व उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

पहली पारी के मैच
फील्ड क्लब – जम्मू कश्मीर v/s पंजाब : टॉस जम्मू कश्मीर ने जीत कर पहले बैटिंग की और निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाएं । लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो 138 रन ही बना पाई । मैन ऑफ द मैच जम्मू-कश्मीर के माजिद रहे।
एमबी ग्राउंड – हरियाणा v/s तमिलनाडु : टॉस हरियाणा ने टॉस जीत पहले फील्डिंग का फैसला लिया। तमिलनाडू टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 158 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा टीम ने 6 विकेट पर 158 रन बना जीत अपने नाम की। मैन ऑफ द मैच हरियाणा के सन्नी रहे, जिन्होंने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 32 बॉल में 2 चौके, 5 छक्के जड़े व 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
बीएन ग्राउंड – एमपी v/s महाराष्ट्र : महाराष्ट्र ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग की। एमपी की टीम ने निर्धारित ओवर में 178 का टारगेट दिया। जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 2 ओवर हुए लक्ष्य पा लिया। यह मुकाबला 8 विकेट से महाराष्ट्र ने अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच महाराष्ट्र के स्वप्निल मुंगेल रहे जिन्होंने 54 बॉल में 18 चौके, 6 छक्के मारते हुए शानदार शतक बनाते हुए 129 रन की खेली।
नारायण स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड : विदर्भ v/s उत्तरप्रदेश : विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 128 रन का स्कोर बनाया। पीछा करने उतरी यूपी की टीम 19 4 ओवर में 125 रन बना ऑल आउट हो गई । यह मुक़ाबला विदर्भ ने 3 रन से जीता । मैन ऑफ द मैच विदर्भ टीम के सचिन हरिश्चंद्र ने मात्र 2 4 ओवर में 18 रन दे 3 विकेट लिए।

दूसरी पारी के मैच
फ़ील्ड क्लब : हैदराबाद v/s चंडीगढ़ – चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन का टारगेट दिया। जवाब में हैदराबाद टीम 18 ओवर में ऑल आउट हो 116 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच चण्डीगढ़ के अंशुल रहे।
एमबी ग्राउंड : कर्नाटक v/s हिमाचल – टॉस जीत कर्नाटक ने बैटिंग चुनी। 14 5 ओवर 84 रन बना ऑल आउट हो 85 का टारगेट दिया। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 9 विकेट खोकर 17 5 ओवर में 85 रन बनाकर अपनी जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच हिमाचल के ऋतु जयसवाल ने 3 5 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन खर्च कर 5 विकेट लिए।
बीएन ग्राउंड : मुंबई v/s झारखंड – झारखण्ड ने टॉस जीतकर पहले बालेबाज़ी करते हुए 13 4 ऑवर में 60 रन पर ऑल आउट हुई। जवाब में मुम्बई टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 61 रन बना लिए। और 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच मुम्बई के विक्रांत केनी ने महज 1 4 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट लिए।
नारायण स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड : बंगाल v/s दिल्ली – मैच में टॉस बंगाल ने जीतकर निर्धारित ओवर में 10 विकेट खो 143 रन बनाएं। जवाब में बंगाल ने 19 1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बना विजयी हुआ। मैन ऑफ़ द मैच चंडीगढ़ के मोहम्मद सदिक रहे।


