उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को सांवलिया जी (चित्तौड़गढ़) और 5 तारीख को जोधपुर में सभा को संबोधित करने आ रहे है। मोदी ने गत 25 सितंबर को जयपुर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित किया था।
प्रस्तावित दौर के तहत पीएम मोदी 2 अक्टूबर को चित्तौड़ जिले के सांवलिया जी के दर्शन के पश्चात यहां सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के कुछ प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना भी प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सहित अन्य भाजपा नेता पीएम के दौरे की तैयारी में लग गए है।
जोधपुर में भी तैयारियां तेज
5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जोधपुर में भी प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। यहां भी शिलान्यास और लोकापर्ण प्रस्तावित किए गए है। उसके हिसाब से भी तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के चलते क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज बनी हुई है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


