AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल फिजिकल डिसएबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप: 24 राज्यों के 400 खिलाड़ी उदयपुर पहुंचे

Lucky Jain by Lucky Jain
September 27, 2023
Reading Time: 1 min read
3rd national physical disability t20 cricket championship 400 cricketers of 24 states reached udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैंपियनशिप से एक दिन पहले खिलाड़ियों ने मैदान में की प्रेक्टिस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और DCCI के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से उदयपुर में थर्ड नेशनल फिजिकल डिसएबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो रही है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 24 राज्यों से 400 खिलाड़ी और 100 कोच, अधिकारी व अम्पायर उदयपुर पहुंच चुके हैं। बुधवार को खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप से एक दिन पहले मैदान में प्रेक्टिस की। (3rd national physical disability t-20 cricket championship)

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप का शुभारंभ मैच फील्ड क्लब में सुबह 11 बजे खेला जाएगा। उद्घाटन मैच पूर्व नेशनल चैंपियन रही जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों से बनी एक टीम के बीच होगा। राजस्थान रॉयल्स और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के सहयोग से होने वाली यह नेशनल चैंपियनशिप 11 दिन तक चलेगी। जिसमें 24 राज्यों की टीमें चौके-छक्के लगाकर दर्शकों के रोमांच को बढ़ाएंगी।

चार ग्राउंड में खेले जाएंगे मैच

फील्ड क्लब में उद्घाटन मैच होने के बाद बाकि सभी मैच एमबी कॉलेज ग्राउंड, बीएन कॉलेज व नारायण सेवा संस्थान की डबोक स्थित नारायण स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर खेले जाएंगे। 20-20 ओवर के कुल 63 मैच होंगे। 24 टीमों को चार ग्रुप में बाटा गया है। सात दिनों तक प्रतिदिन 8 मैच होंगे। चैंपियनशिप का फाइनल मैच भी फील्ड क्लब में ही होगा।

दिव्यांगों के लिए आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय मानकों को अपनाया गया है। जिसके तहत 66 मीटर बाउन्ड्री होगी। 22 गज (66 फीट) का पिच होगा। जिसे लेदर की वाइट बॉल से खेला जाएगा। प्रत्येक मैच का निर्णय करने के लिए 3 अम्पायर मैदान पर रहेंगे।

इन राज्यों से उदयपुर पहुंची टीमें

चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, बड़ौदा, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र की कुल 24 टीमें उदयपुर पहुंच चुकी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship 2023 will held in udaipurar live newsBCCIDCCIlatest news in hindinarayan seva sansthannarayan seva sansthan udaipurprashant agrawalrajasthan royalsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .