AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा: मोदी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 25, 2023
Reading Time: 1 min read
pm modi in jaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री ने जयपुर में सभा को किया संबोधित

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा। राजस्थान का मौसम बदल चुका है और यहां की जनता बीजेपी की सरकार चाहती है। परिवर्तन यात्रा को राजस्थान में बहुत जन समर्थन मिला है। अगर हम गहलोत सरकार के कार्यकाल को देखे तो वह जीरो नंबर पाने की हकदार है।

मोदी ने कहा कि राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं, लोग परेशान होते हैं। युवाओं के पांच साल को गहलोत सरकार ने बर्बाद कर दिया है। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने पर पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से खिलावाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है

मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन ने बहुत खट्टे मन से महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। ये खट्टापन उनके समर्थन में दिखता है। ये वही लोग हैं जिन्होंने 30 वर्षों तक इस बिल को पास नहीं होने दिया।

pm modi in jaipur

जी-20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी परेशान हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाह- वाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। जी 20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी परेशान हैं। संसद की नई इमारत में भाजपा ने सबसे पहला काम महिलाओं के लिए किया है। महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ है।

देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी प्राथमिकता

मोदी ने कहा कि मैं जो कहता हूं,वो करके दिखाता हूं, मेरी गारंटी में दम होता है। आप मेरा पिछले नौ वर्ष का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं। हमने वन रेंक,वन पेंशन की गारंटी दी थी, वो हमने पूरी की। सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: bjp state president cp joshilatest news in hindiModi News RajasthanModi News Rajasthan Electionpm modi in jaipur rajasthanPM Narendra modipm Narendra Modi in jaipur rajasthanRajasthan Electionrajasthan newsvasundhara raje

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .