उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित मेवाड़ में कई जगह शनिवार को भी रूक रूक कर बारिश का क्रम बना रहा। बीते 24 घंटों मे उदयपुर शहर में 26 मिलीमीटर जबकि उदयसागर पर 62 मिमी बारिश हुई।
शहर में सुबह से उमस का असर बना रहा। इसी बीच दोपहर होते हुए बूंदाबांद का दौर शुरू हुआ। उसके बाद शहर के कई क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुइ। ग्रामीण क्षेत्रों मे भी हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रहा।
बीती रात मेवाड़ में कई जगह हुई तेज बारिश
जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर संभाग में कई जगह मध्यम से तेज बारिश हुई। 24 घंटों में उदयपुर शहर में 26 मिलीमीटर, उदयसागर 62, गोगुंदा 17, भींडर 15 कानोड़ में 11 मिमी बारिश हुई। प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में 37, गादोला 23, नागलिया 28, चित्तौड़ के बड़गांव में 41, वागन डेम 31 और गंगरार में 20 मिमी बारिश हुई।

फतहसागर के गेट अभी भी खुले हुए
बड़ी तालाब से पानी की आवक बनी रहने से फतहसागर के चारों गेट शनिवार को भी खुले रखे गए है। इधर सीसारमा नदी से पीछोला में धीरे धीरे पानी की आवक बनी हुई है। स्वरूपसागर, मदार तालाब, थूर की पाल सहित कई जलाशयों पर धीमी रफ्तार से चादर चलने का क्रम बना हुआ है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


