AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला आरक्षण आज से ही हो लागूः राहुल गांधी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 23, 2023
Reading Time: 2 mins read
rahul gandhi in jaipur laid foundation stone on congress office jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय का हुआ शिलान्यास

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जयपुर के मानसरोवर में प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय का शिलान्यास किया।

राहुल गांधी ने संसद में पारित महिला आरक्षण को लेकर कहा कि महिला आरक्षण बिल का हम पूरा समथर्न करते हैं। पूरा इंडिया गठबंधन चाहता है कि देश में महिला आरक्षण आज से ही लागू हो जाए। महिलाओं को अभी से ही 33 फीसदी आरक्षण मिल जाए, मगर भाजपा इसमें दस साल की देरी करना चाहती है। राहुल ने सवाल उठाया कि ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं?,हम चाहते है कि ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण का फायदा मिले।

rahul gandhi in jaipur laid foundation stone on congress office jaipur

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी और भाजपा वाले अदाणी से डरते हैं। अगरए अदाणी के खिलाफ कोई बोलता है तो माइक बंद हो जाता है, कैमरे हिलने लगते है और अब तो टीवी भी बंद हो जाता है। राजस्थान में हमारी सरकार ने झूठे वादे नहीं किए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ है। किसानों के हित में भी काम हुए है। इससे पहले राहुल गांधी महारानी कॉलेज में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में पहुंचे और स्कूटी पर ही सवार होकर मानसरोवर में सभा स्थल पर पहुंचे।

कार्यकर्ता का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी है तो हम सब हैं, जब तक राजनीतिक ताकत है तब तक हम बचे रह सकते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता हमारे कानए आंख और हाथ हैं। ये कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने वाले हैं और इनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। हम सबको मिलकर काम करना है और प्रदेश में सरकार को रिपीट कराना है।

rahul gandhi in jaipur laid foundation stone on congress office jaipur

सरकार रिपीट हो,यह हमारा संकल्प होना चाहिए: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार रिपीट हो यह हमारा संकल्प होना चाहिए। हमने जो वादे किए थे वे निभाए हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं। देश की फांसीवादी ताकतों का मुकाबला हमें करना है। सीबीआई, ईडी और तमाम एजेंसियों के जरिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खुद का भवन बनने को गहलोत ने गर्व की बात बताया। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: CM Ashok GehlotCongress National President Mallikarjun Khargecongress new office in jaipurfoundation stone on state congress office in jaipurlatest news in hindirahul gandhi in jaipurRahul Gandhi Rajasthan visitrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .