AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में सरपंच 3.15 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 22, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest sarpanch for taking bribe 3.15 lakh rupees


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को मावली के मेड़ता ग्राम पंचायत सरपंच खेम सिंह देवड़ा को 3.15 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है (udaipur acb arrest sarpanch)। आरोपी सरपंच खेम सिंह परिवादी से यह राशि संपर्क पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच परिवादी के पक्ष में करने की एवज में ले रहा था।

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मावली के मेड़ता ग्राम पंचायत सरपंच खेम सिंह देवड़ा पुत्र शम्भु सिंह को 3.15 लाख रूपए (50 हजार रूपए नगद और 2.65 लाख रूपए का चेक) रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी कार्यालय पर परिवादी ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी द्वारा संचालित स्कूल को लेकर संपर्क पोर्टल पर शिकायत हुई है कि उसका स्कूल आबादी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। इस शिकायत की जांच जांच परिवादी के पक्ष में करने और उक्त आबादी भूमि के अतिक्रमण को नियमित करने की एवज सरपंच खेम सिंह देवड़ा 4 लाख रूपये रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। जब परिवादी ने काफी निवेदन किया तो सरपंच 3.50 लाख रूपए रिश्वत पर सहमत हुआ।

UIT Udaipur

रिश्वत लेकर बैंक ही बुला लिया

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान भी सरपंच खेम सिंह ने परिवादी से 25 हजार रूपए वसूल लिए और इससे पहले भी वह 10 हजार रूपए परिवादी से वसूल चुका था और अब उसे 3 लाख 15 हजार रूपए और वसूलने थे।

सरपंच खेम सिंह ने परिवादी को रिश्वत राशि के 50 हजार रूपए नगद और 2.65 लाख रूपए का चेक लेकर बैंक शाखा ही बुला लिया था। परिवादी बैंक पहुंचा, जहां सरपंच खेम सिंह उसे मिला। सरपंच खेम सिंह ने परिवादी से 50 हजार रूपए नगद और 2.65 लाख रूपए का खुद के नाम का चेक लिया। सरपंच खेम सिंह चेक को भुनाने के लिए बैंक कर्मी को दे ही रहा था, तभी एसीबी निरीक्षक सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने दबिश देकर सरपंच को धरदबोचा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACB Rajasthanacb trapacb trap sarpanch in udaipurACB Udaipurar live newslatest news in hindimerta mavli udaipurrajasthan newsudaipurudaipur ACBudaipur acb arrest sarpanchudaipur mavli merta villageUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .