उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। 67 वीं जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता में 14 वर्ष उम्र वर्ग में गिर्वा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फान्दा के दो मुक्केबाजों ने गोल्ड व कास्य पदक प्राप्त किये है।
फांदा स्कूल के शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 से 30 किलो वजन में हिम्मतसिंह देवड़ा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चन्द्रवीर सिंह देवडा ने 45 किलो वर्ग में कास्य पदक प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 27 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 14 वर्ष उम्र तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गोल्ड मेडल जीतने पर हिम्मत सिंह का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


