AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बांसवाड़ा के बागीदौरा में 14 इंच बारिश: प्रतापगढ़ में टापू पर फंसे लोगों को किया रेस्क्यू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 17, 2023
Reading Time: 2 mins read
heavy rain in rajasthan 14 inch recorded rain in Bagidora banswara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माही सहित कई नदी नाले उफान पर,रास्ते हुए अवरूद्ध

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस साल मानसून ने विदा होने से पहले मेवाड़ सहित प्रदेश में कई क्षेत्रों को तरबतर कर दिया है। मेवाड़ में पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में 365 मिलीमीटर यानी 14.6 इंच बारिश हो चुकी है। माही बांध से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। इधर नदियां उफान पर आने से बैणेश्वर धाम भी टापू बन गया। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।

अचानक मानसून के फिर से सक्रिय होने से बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में सर्वाधिक असर नजर आया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 365 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में हुई। बांसवाड़ा में 223, सज्जनगढ़ 277, सल्लोपट 272, केसरपुरा 252,शेरगढ़ 270, दानपुर 205, कुशलगढ़ 182, घाटोल 196, भूंगड़ा 200, गढ़ी 110, जगपुरा 72, लोहारिया 54, अरथुना में 83 मिमी बारिश हुई।

बीते 24 घंटों में उदयपुर जिले के कोटड़ा में 71,लसाड़िया 68,कानोड़ 67, झल्लारा 63, कुराबड़ 62, सलूंबर 55, सेमारी 52, ओगणा 50, सराडा 44 और वल्लभनगर में 35 मिमी बारिश हुई।

नदी नाले उफान पर,प्रशासन अलर्ट

बांसवाड़ा, डूगरपुर व प्रतापगढ़ जिले में कई नदी नाले उफान पर है और बारिश का दौर बना हुआ है। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को माही बांध के सभी 16 गेट खोलने और क्षेत्र में अत्यंत भारी बारिश का दौर बना रहने से बैणेश्वर धाम टापू बना गया।

UIT Udaipur Poster

बीते 24 घंटों में मेवाड़ में यहां भी हुई तेज बारिश

प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 147, सुहागपुरा 135, प्रतापगढ़ 100,दलोट 129, अरनोद 109, नागलिया 89 मिमी बारिश हुई।
डूंगरपुर जिले के गलियाकोट में 116, चिकली 86, आसपुर 81 और सोम कमला आंबा में 79 मिमी बारिश हुई। चितौड़ के निंबाहेड़ा में 85, ओराई डैम 78, डूंगला 72,भदेसर 65 और वागन में 66 मिमी बारिश हुई।

एसडीआरएफ ने टापू पर फंसे चार लोगों को बचाया

माही नदी उफान पर आने से प्रतापगढ़ जिले में ग्राम पंचायत जूना बोरिया के सुरानी का खेड़ा में चार मजदूर एक टापू पर फंस गए। थाना अधिकारी पारसोला रमेश कुमार ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कलक्टर डॉण् इंद्रजीत यादव और एसपी अमित कुमार भी मौके पर मौजूद रहें।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 14 inch record rain in bagidora banswaraar live newsbagidora banswarabanswara newsheavy rain in banswaraheavy rain in pratapgarhheavy rain in rajasthanlatest news in hindilive udaipurmonsoon in udaipurudaipurudaipur liveUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .