AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन में हुए अवैध निर्माण की पड़ताल शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 16, 2023
Reading Time: 1 min read
sajjangarh eco sensitive zone survey team identify illegal construction in area udaipur news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रशासनिक टीम ने शुरू किया सर्वे: फार्म हाउस की परमीशन पर चल रहे थे कैफेटेरिया, संपत्ति मालिकों से मांगे दस्तावेज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन (Sajjangarh Eco Sensitive Zone) में हुए अवैध निर्माण की पड़ताल के लिए प्रशासनिक टीम ने शनिवार को सर्वे कार्य शुरू कर दिया। कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में बनी कमेटी में शामिल बड़गांव तहसीलदार पर्वतसिंह राठौड़ व वन विभाग के रेंजर एवं कार्यवाहक एसीएफ गणेश गोठवाल के नेतृत्व में सेंसिटिव जोन का दौरा किया।

टीम ने पहले 9 स्थानों पर निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रही अवैध व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी गई। संबंधित लोगों से निर्माण के दस्तावेज मांगे गए। इस दौरान कुछ जगह फार्म हाउस में कैफेटेरिया संचालित होते हुए मिले। सर्वे टीम में राजेश मेहता, राजेंद्र सेन, अरुण, भगवती लाल, काव्या और यूआईटी पटवारी सुरपाल सिंह शामिल है।

अवैध निर्माण की हकीकत आ जाएगी सामने

प्रशासनिक टीम ने सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन में मौजूदा अवैध पक्के निर्माण की रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। टीम मौके पर जाकर चेक कर रही है कि ईको सेंसिटिव जोन में हुए अवैध पक्के निर्माण कार्यों की स्वीकृति है या नहीं। अनुमति है तो कितने क्षेत्रफल की है। खसरा नंबर क्या है। भूमि की किस्म क्या है। क्या कहीं एग्रीकल्चर भूमि पर फार्महाउस बनाकर कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है। यह निर्माण किन लोगों द्वारा करवाए गए हैं। सर्वे टीम ने इन सभी पहलुओं पर पड़ताल के लिए संपत्ति मालिकों से दस्तावेज मांगे हैं।

इस रिपोर्ट से यह भी पता चल जाएगा कि इस जोन में होटल, रिसोर्ट और मकान सहित लोगों ने कितने निर्माण अवैध रूप से समय समय पर कर लिए है। ऐसे में जल्द ही अवैध निर्माण संपत्तियों और उनका निर्माण करने वालों का खुलासा हो जाएगा। कमेटी जिला कलेक्टर को रिपोर्ट देगी उसके बाद प्रशासनिक स्तर पर अगली कार्रवाई की जाएगी। ये निर्माण ध्वस्त भी किए जा सकते है।

UIT Udaipur

कलेक्टर ने 15 दिन में मांगी है रिपोर्ट

इस मामले में कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने इसी महीने 4 तारीख को एक टीम गठित की थी। इस टीम को 15 दिन में कलेक्टर को रिपोर्ट देनी है। यह कमेटी कलेक्टर को पेश होने वाली रिपोर्ट में यह बताएगी कि सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन में बिना स्वीकृति और बिना भू-रूपांतरण करवाए कितने निर्माण हो चुके है। अवैध रूप से कितनी वाणिज्यिक गतिविधियां हो रही है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok GehlotESZ Sajjangarhillegal construction in Sajjangarh Eco Sensitive Zonelatest news in hindilive news udaipurlive udaipurSajjangarh Eco Sensitive Zonesajjangarh fortsajjangarh sanctuary udaipursajjangarh udaipurSajjangarh udaipur Eco Sensitive ZoneudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .