इस मानसून में पहली बार खुले है माही बांध के गेट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान फिर सटीक निकला। मेवाड़ और हाड़ौती क्षेत्र में कई जगह मुसलाधार बारिश से नदी नालों में बहाव तेज हो गया है। (Mahi Dam 16 gates of opened) बांसवाड़ा के माही बांध में आवक तेज होने से शनिवार को इसके सभी 16 गेट खोल दिए गए। उदयपुर में कुछ जगह शनिवार दोपहर में हल्की बारिश हुई।
कैचमेंट में तेज बारिश से शुक्रवार शाम से ही 281.50 मीटर आरएल पूर्ण भराव स्तर वाले माही बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी का क्रम बना रहा। पानी की आवक और जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने बांध के सभी 16 गेट खोल दिए है। इस मानसून में माही बांध के गेट पहली बार खुले है। इस दिन का लोगों को कई दिनों से इंतजार था। माही के 16 गेट खुलने पर बना विहंगम दृश्य वीडियो में देखें –
48 घंटों में उदयपुर और कोटा संभाग में हो सकती अत्यंत भारी बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर एक और अलर्ट जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों मेें उदयपुर और कोटा संभाग में कुछ जगह अत्यंत भारी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर व बीकानेर संभाग में कुछ जगह दो तीन दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

24 घंटे में कई जगह हुई अति भारी बारिश
जलसंसाधन विभाग के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में झालावाड़ के डग में सर्वाधिक 157 मिलीमीटर बारिश हुई,बांसवाड़ा के केशवपुरा में 142, दानपुर 115, भूंगड़ा 83, माही बांध 78, बांसवाड़ा 60 और कुशलगढ़ में 68 मिमी बारिश हुई। प्रतापगढ़ जिल के दलोट में 82, प्रतापगढ़ 46, सुहागपुरा 45 और पिपलखुट में 42 मिमी बारिश हुई।, पीरवा 145, बांकली 132 और चउली डेम क्षेत्र में 125 मिमी बारिश हुई। उदयपुर जिले के सोम पिकअप वियर 25 और नया गांव में 16 मिमी बारिश हुई। कोटा जिले में भी कई जगह तेज बारिश का दौर चला।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


