AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम का पार्षद 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 16, 2023
Reading Time: 1 min read
ACB Trap acb arrest nagar nigam parshad for taking bribe in jaipur nagar nigam greater


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को जयपुर ग्रेटर में कार्यवाही करते हुए वार्ड नंबर-123 के पार्षद रामकिशोर सोयल को 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है (ACB Trap jaipur)। आरोपी पार्षद परिवादी से यह राशि प्लॉट पर निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं करने और जेडीए, नगर निगम द्वारा नहीं तुड़वाने की एवज में वसूल रहा था।

एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि जयपुर ग्रेटर नगर निगम वार्ड 123 के पार्षद रामकिशोर सोयल पुत्र मूलचंद सोयल खटीक को गिरफ्तार किया गया है। रामकिशोर के खिलाफ परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी उसके प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहा है। इस निर्माण कार्य में व्यवधान नहीं करने और जेडीए-नगर निगम से तोड़-फोड़ की कोई कार्यवाही नहीं करवाने की एवज में पार्षद रामकिशोर 30 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है और रिश्वत नहीं देने पर वह परिवादी को परेशान कर रहा है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही की। परिवादी शनिवार सुबह बताए अनुसार पार्षद कार्यालय पहुंचा। वहां जैसे ही पार्षद रामकिशोर ने परिवादी से रिश्वत के 30 हजार रूपए वसूले एसीबी ने उसे धरदबोचा।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: acb jaipurACB RajasthanACB Trap jaipurar live newsjaipurjaipur acb arrest nagar nigam parshad for taking bribeJaipur Nagar Nigam Greaterjaipur newslatest news in hindirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .