AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीएम गहलोत ने कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 14, 2023
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot in kota city


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गहलोत बोले, हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदम

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटा.बूंदी के बीच शम्भूपुरा-जाखमुंड गांवों में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए चिन्हित स्थान पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने मंत्रिमंडल में निर्णय लेकर नगर विकास न्यास कोटा द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को निःशुल्क 34 हैक्टेयर भूमि हस्तांतरित करवाई थी। साथ ही डायवर्जन राशि की प्रथम किश्त 21 करोड़ 13 लाख रुपए भी वन विभाग को दिए गए। इसके बावजूद केंद्र सरकार निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पाई है।

UIT Udaipur

स्थानीय सांसद ओम बिड़ला भी प्रयास करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भी प्रयास करने चाहिए। स्थानीय सांसद होने से यह उनका कर्तव्य है कि इस कार्य को आगे बढ़ाए। केन्द्र सरकार द्वारा विकास के लिए मना करने पर राज्य सरकार इस काम को पूरा करवाएगी। हमने किशनगढ़ एयरपोर्ट विकसित किया उसी तरह कोटा एयरपोर्ट के लिए भी संकल्पित है।

बदल रहा है कोटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोटा बदल रहा है। ऑक्सीजोन सिटी पार्क, नए अंडरब्रिज, ओवरब्रिजए सड़कों के चौड़ाई सहित आधारभूत संरचनाओं के विकास से कोटा में पर्यटन की गति बढ़ी है। कोटा जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने नक्शे के जरिए रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर, रफीक खान, बूंदी कलक्टर रविंद्र गोस्वामी भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: CM Ashok GehlotCM Gehlot in kotaCM Gehlot kota visitgreenfield airport land in Kotalatest news in hindirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .